धर्मशाला। दूल्हा कोर्ट में दुल्हन का इंतजार करना रहा और उसे लाने वाला एजेंट 75 हजार रुपये लेकर रफूचक्कर हो गया। दूल्हे के परिवार को ठगे जाने का
धर्मशाला के निकट नरवाणा (योल) निवासी भूतपूर्व सैनिक जगदीश मूकबधिर बेटे की शादी न होने से परेशान था। उसकी इस परेशानी की बात सुनकर एक माह पहले सुरेंद्र नाम का एक व्यक्ति उसके पास आया और शादी करवाने की बात की।
सुरेंद्र ने जगदीश को बताया कि वह सोलन में एक अनाथालय में काम करता है। वह अनाथालय की ही एक लड़की से उसके बेटे की शादी करवा देगा। बेटे की शादी की बात से खुश जगदीश सुरेंद्र को अपना हितैषी मान बैठा और उसकी बातों में फंस गया। इस पर सुरेंद्र ने जगदीश से शीघ्र शादी करवाने क लिए दस हजार रुपये ठग लिए।
मंगलवार को सुरेंद्र ने जगदीश को फोन किया और कहा कि उसने लड़की को सोलन से ऊना बुला लिया है। वह ऊना कोर्ट में ही उसके बेटे की शादी इस लड़की से करवा देगा। इसके लिए उसे शादी में खर्च करने के लिए 75 हजार रुपये के साथ परिवार सहित ऊना आना होगा। वह उन्हें मटौर में ही मिल जाएगा।
इससे बाद जगदीश बेटे व परिवार सहित दो गाड़ियों में ऊना की ओर चल पड़ा। उसने 75 हजार रुपये भी बैग में डाल लिए। सुरेंद्र मटौर में ही उन्हें मिल गया। यहां उसने बताया कि लड़की को ऊना की बजाये अब देहरा लाया जा रहा है, इसलिए ऊना नहीं देहरा जाना है। जगदीश परिवार व सुरेंद्र के साथ देहरा कोर्ट में पहुंच गया। यहां सुरेंद्र ने शादी के खर्च के लिए 75 हजार रुपये लिए और वह चलता बना। काफी देर बाद भी सुरेंद्र नहीं आया तो परिवार को ठगे जाने का अहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने देहरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। डीएसपी देहरा बीडी भाटिया ने ठगी की इस घटना की पुष्टि की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More