Advertising

आनी में HRTC की बस गहरी खाई में लुढ़की

कुल्लू। आनी- खुनाग मार्ग पर मंगलवार प्रातः हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की एक बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़क गई है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना बागीपुल के पास हुई है। बस जिस तरह सैकड़ों फुट नीचे खाई में लुढ़की है, से देखते हुए भारी जानी नुकसान की आशंका है।

Advertisement

प्रातः किसी प्रत्यक्षदर्शी में फेसबुक में गहरी खाई में लुढ़कती बस का वीडियो अपलोड किया, जिसे देख कर क्षेत्र में हाहाकार मच गया। ग्रामीण तुरंत दुर्घटनास्थल की ओर दौड़े। मौके पर से पुख्ता जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

उपलब्ध कुछ सूचनाओं के अनुसार यह  बस मंगलवार सुबह 5:30 बजे कुल्लू से निकली थी। बस में करीब 25  यात्री सवार थे। हादसा उस समय हुआ जब बागीपुल (मशनू नाला) के पास ड्राइवर बस को मोड़ पर खड़ा कर ढाबे पर चाय पीने के लिए गया ही था कि अचानक अज्ञात कारणों से बस  न्यूटल होकर नीचे खाई में लुढ़क गई।  एक दर्जन के करीब यात्रियों के मारे जाने सूचना है। कुछ यात्री घायल भी हैं।  प्रशासन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है।

बस के चालक और परिचालक सहित कुछ सवारियां चाय पीने के लिए उतर चुके थे, जिस कारण वे सकुशल बच गए।प्रशासन ने स्थानीय लोगों के सहयोग से बचाव एवं राहत कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय स्कूली बच्चों ने भी बचाव कार्य में बढ़चढ़ कर भाग लिया। 

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement