Advertising

नई सरकार का शीतकालीन सत्र 9 से धर्मशाला में

शिमला। जयराम ठाकुर सरकार ने शपथ ग्रहण के तुरंत बाद हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शीतकालीन सत्र को लेकर भी फैसला ले लिया। नई सरकार का शीतकालीन सत्र 9 से 12 जनवरी तक धर्मशाला (तपोवन) में होगा।

Advertisement

मंत्रिमंडल ने यह भी फैसला लिया कि चुनावी घोषणापत्र को पॉलिसी डॉक्यूमेंट के रूप में अपनाया जाएगा और पिछली सरकार के 6 माह में लिए गए फैसलों की समीक्षा की जाएगी।

विभिन्न बोर्डों और निगमों के नोमिनेटिड चेयरमैन, वाइस चेयरमैन व सदस्यों को तत्काल प्रभाव से हटाने का भी फैसला ले लिया गया। HPPSC और SSC के बाहर हुई रिक्रूटमेंट को होल्ड कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त वृद्धों की सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु 80 से घटाकर 70 वर्ष कर दी गई है।

भारद्वाज को शिक्षा, गोबिंद को बागवानीः मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कुछ मंत्रियों के विभागों का बंटवारा भी कर दिया है। सुरेश भारद्वाज (शिमला) को शिक्षा,  अनिल शर्मा(मंडी सदर) को ऊर्जा, महेंद्र सिंह (धर्मपुर) को सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य, विपिन परमार (सुलह) स्वास्थ्य और गोबिंद ठाकुर(मनाली) को बागवानी और खेल एवं युवा सेवाएं विभाग दिए गए हैं। शीघ्र ही कुछ और मंत्रियों के विभागों की घोषणा भी कर दी जाएगी।

नाहन से चुनकर आए पूर्व मंत्री राजीव बिंदल को विधानसभा अध्यक्ष बनाया गया है। शपथ ग्रहण समारोह में विशेष रूप से पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आदि के साथ मुख्यमंत्री और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों ने सामुहिक फोटो भी खिंचवाईं।   

मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने के नाराजगीः पूर्व मंत्री रमेश ध्वाला (ज्वालामुखी), पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा (कोटखाई) और भटियात से चुन कर आए विक्रम सिंह जरयाल को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलने के कारण उनके समर्थकों में भारी नाराजगी भी देखने में आई। 

विक्रम सिंह जरयाल के समर्थकों ने तो रोष में शपथ ग्रहण समारोह स्थल में नारेबाजी भी की और उनकी पुलिस से हल्की झड़प भी हुई। वास्तव में कुछ न्यूज चैनलों ने विक्रम सिंह जरयाल को भी नए मंत्रिमंडल में शामिल बता दिया था। लेकिन बाद में पता चला कि वास्तव में मंत्री बनाए गए विक्रम सिंह जसवां परागपुर के विधायक हैं।     

जुब्बल- कोटखाई से बीजेपी विधायक एवं पूर्व बागवानी मंत्री नरेंद्र बरागटाके समर्थक कार्यकर्ताओं ने पूर्व सीएम प्रो. प्रेम कुमार धूमल के निवास पर पहुंचकर अपनी नाराजगी जताई। मंडल के कुछ पदाधिकारियों ने तो सामुहिक त्यागपत्र तक की धमकी दी और कहा कि 2019 के संसदीय चुनाव में इसके गंभीर परिणाम निकलेंगे। प्रो. धूमल ने नाराज कार्यकर्ताओं को शांत किया और आश्वासन दिया उनकी भावनाओं को हाईकमान तक पहुंचाया जाएगा।

  

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement