ऊना। हरोली विधानसभा क्षेत्र के तहत टाहलीवाल में एक सिरफिरे ने ईएसआई अस्पताल बनाने के लिए प्रस्तावित भूमि
पुलिस ने लोक निर्माण विभाग की शिकायत पर इस शख्स के खिलाफ पीडीपी एक्ट की धारा तीन में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। अस्पताल का निर्माण लोक निर्माण विभाग ने करना था।
लोनिवि के अधिशासी अभियंता गुरचरण सिंह राणा ने बताया कि अस्पताल की भूमि पर बुआई किए जाने की सूचना मिलते ही उन्होंने तुरंत मौके पर आ कर जायजा लिया और फिर हरोली पुलिस स्टेशन में इसकी रिपोर्ट लिखवाई। शिकायतपत्र में मुख्यमंत्री की शिलान्यास पट्टिका को नुकसान पहुंचाए जाने की भी बात कही गई है।
डीएसपी हेडक्वार्टर सुरेंद्र शर्मा ने मामला दर्ज करने के बाद मीडिया को बताया कि जिस व्यक्ति ने सरकारी भूमि पर ट्रैक्टर चलाने की यह हरकत की है, उसकी इसके साथ ही अपनी जमीन भी है। उन्होंने कहा कि अभियुक्त के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सरकारी भूमि पर इस तरह ट्रैक्टर चलाकर फसल बीजना गैर कानूनी है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More