शिमला। हिमाचल शहरी विकास प्राधिकरण (हिमुडा) की शिमला में नगर निगम के सहयोग से पांच नये पार्कों को विकसित करने की
मंत्री ने कहा कि हिमुडा प्रदेश में अपनी गतिविधियां तेज करेगा और संभावना वाले क्षेत्रों में आवासीय कॉलोनियों का निर्माण करने के लिये आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण की जाएंगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जिलों में सम्बन्धित उपायुक्तों के माध्यम से ज़मीन की व्यवहारिकता का पता लगाकर औपचारिकताएं पूर्ण करवाएं। उन्होंने कहा कि प्रायः निजी बिल्डर परोक्ष अथवा अपरोक्ष रूप से लोगों की आंकाक्षाओं की पूर्ति नहीं कर पाते, जिसके चलते उपभोक्ताओं को सदैव फ्लैट के पूर्ण रूप से अधिग्रहण करने तक चिंता रहती है। ऐसे में हिमुडा पर आम लोगों का पूरा विश्वास रहते है। उन्होंने कहा कि इस विश्वास को बनाए रखने के लिये सेवाओं को अधिक बेहतर बनाया जाना चाहिए।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर सरकारी विभागों के पास अतिरिक्त जमीन उपलब्ध है, जिसका सदुपयोग किये जाने की आवश्यकता है। ऐसी भूमि को उपयोग में लाने के लिये सम्बन्धित विभागों की सहमति प्राप्त करके आवासीय समितियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभागों की ऐसी अतिरिक्त भूमि पर सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिये अलग से आवासीय फ्लोर का निर्माण करके उपलब्ध करवाएं जाएंगे, जबकि भवनों की अन्य मंजिलों का उपयोग हिमुडा आवासीय कॉलोनियों अथवा वाणिज्यिक गतिविधियों के लिये प्रयोग करेगा।
बैठक में उपाध्यक्ष हिमुडा यशवन्त सिंह छाजटा, प्रधान सचिव नगर नियोजन मनीषा नंदा, विशेष सचिव वित्त अक्षय सूद, शहरी विकास विभाग के निदेशक जेएम पठानिया, हिमुडा के निदेशक विकास कपूर, प्रमुख अभियन्ता सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य आरके शर्मा, लोक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियन्ता अजय गर्ग तथा विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More