Advertising

Categories: राजनीति

हिमाचल में धूमल से छिनी सत्ता, वीरभद्र के सिर ताज

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले लगभग 35 वर्षों से हर चुनाव में सत्ता परिवर्तन की रिवायत बरकरार है। इस बार भी निवर्तमान

Advertisement
मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के ‘मिशन रिपीट’ को विफल करते हुए मतदाताओं ने उनके हाथ से सत्ता छीन कर कांग्रेस के हवाले कर दी है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस को बहुमत से एक सीट अधिक 36 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा 26 सीटों पर ही सिमट गई। इस विधानसभा चुनाव में तथाकथित थर्डफ्रंट हिमाचल लोकतांत्रिक मोर्चा को भी बड़ा झटका लगा। उसे मात्र एक सीट हिमाचल लोकहित पार्टी (हिलोपा) के अध्यक्ष महेश्वर सिंह की ही मिली। थर्डफ्रंट के घटक वाम दलों को एक भी सीट नहीं मिली। पांच सीटें निर्दलीयों के खाते में गई हैं।
कांग्रेस पार्टी में जीतने वालों में वीरभद्र सिंह, विद्या स्टोक्स, कौल सिंह ठाकुर, जीएस बाली और बृज बिहारी बुटेल तथा हारने वालों में मेजर विजय सिंह मनकोटिया, रंगीलाराम राव और रामलाल ठाकुर प्रमुख हैं। भाजपा में जीतने वाले प्रमुख नेताओं में प्रो. प्रेम कुमार धूमल, राजीव बिंदल, आईडी धीमान और सतपाल सत्ती तथा हारने वालों में किशन कपूर, रमेश धवाला और नरेंद्र बरागटा प्रमुख हैं।
कांग्रेस में हालांकि वीरभद्र सिंह के अतिरिक्त भी मुख्यमंत्री पद के अनेक दावेदार हैं, लेकिन माना जा रहा है कि मामुली नोकझोंक के बाद अंतत: वीरभद्र सिंह ही मुख्यमंत्री बनेंगे, क्योंकि पार्टी में उनके समर्थक विधायकों की संख्या अधिक हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश में वर्ष 1977 के विधानसभा चुनाव के बाद कभी भी सरकार रिपीट नहीं हुई है। प्रो. प्रेमकुमार धूमल ने इस बार अपनी सरकार को रिपीट करने के लिए पूरी ताकत लगाई, लेकिन कामयाब नहीं हो पाए।
प्रदेश में विधानसभा चुनाव के जिलावार नतीजों पर नजर दौड़ाएं तो शिमला जिला में कांग्रेस को 6 और भाजपा व निर्दलीय को एक-एक सीटें मिलीं। इसी प्रकार सोलन जिला में कांग्रेस को 2, भाजपा को 3, सिरमौर में भाजपा को तीन और कांग्रेस व निर्दलीय को एक-एक, बिलासपुर में कांग्रेस व भाजपा को 2-2, हमीरपुर में कांग्रेस को एक, निर्दलीय को एक और भाजपा को तीन, मंडी में कांग्रेस और भाजपा को पांच-पांच, कुल्लू में कांग्रेस को 2 और भाजपा व हिलोपा को एक-एक, कांगड़ा जिला में कांग्रेस को 10, भाजपा को 3 और निर्दलीय को 2 सीटें, चंबा जिले में कांग्रेस को 2, भाजपा को 3 सीटें तो ऊना जिले में कांग्रेस को 3 और भाजपा को दो सीटें मिली हैं। जनजातीय जिला किन्नौर और लाहुल स्पीति की सीटें भी कांग्रेस की झोली में गईं।

विस्तार से चुनाव परिणाम निम्न प्रकार से हैं: 

चंबा जिले के चुराह (अ.जा.) में भाजपा के हंसराज ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के सुरेन्द्र भारद्वाज को 2211 मतों के अंतर से पराजित किया। भरमौर (अ.ज.जा.) में कांग्रेस के ठाकुर सिंह भरमौरी ने भाजपा के जिया लाल को 3467 मतों से, चम्बा सदर में भाजपा के बीके चौहान ने कांग्रेस के पवन नैयर को 1934 मतों से, डलहौजी में कांग्रेस की आशा कुमारी ने भाजपा की रेणु चड्ढा को 7365 मतों से, भटियात में बिक्रम सिंह जरयाल ने कांग्रेस के कुलदीप सिंह पठानिया को पराजित किया। कांगड़ा जिला के नूरपुर में कांग्रेस के अजय महाजन ने निर्दलीय राकेश पठानिया को 3367 मतों से, इंदौरा (अ.जा.) में निर्दलीय मनोहर धीमान ने कांग्रेस के कमल किशोर को 7369 मतों से, फतेहपुर में कांग्रेस के सुजान सिंह पठानिया ने भाजपा के बलदेव ठाकुर को 7217 मतों से, ज्वाली में कांग्रेस के नीरज भारती ने भाजपा अर्जन सिंह को 4434 मतों से, देहरा में भाजपा के रविन्द्र सिंह रवि ने निर्दलीय योगराज को 15293 मतों से, जसवां परागपुर में भाजपा के बिक्रम सिंह ने कांग्रेस के निखिल राजौर को 6093 मतों से, ज्वालामुखी में कांग्रेस के संजय रतन ने भाजपा के रमेश चन्द धवाला को 4025 मतों से, जयसिंहपुर (अ.जा) में कांग्रेस के यादविन्द्र गोमा ने भाजपा के आत्मा राम को 9735 मतों से, सुलह में कांग्रेस के जगजीवन पाल ने भाजपा के विपिन सिंह परमार को 4428 मतों से, नगरोटा बगवां में कांग्रेस के जीएस बाली ने निर्दलीय अरुण कुमार को 2743 मतों से, कांगड़ा में निर्दलीय के पवन काजल ने कांग्रेस के चौ. सुरेन्द्र कुमार को 573 मतों से, शाहपुर में भाजपा की सरवीण चौधरी ने कांग्रेस के विजय सिंह मनकोटिया को 3123 मतों से, धर्मशाला में कांग्रेस के सुधीर शर्मा ने भाजपा के किशन कपूर को 5000 मतों से, पालमपुर में कांग्रेस के बृज बिहारी लाल बुटेल ने भाजपा के प्रवीण कुमार को 9029 मतों से, बैजनाथ (अ.जा.) में कांग्रेस के किशोरी लाल ने भाजपा के मुलख राज को 6652 मतों के अंतर से पराजित किया। लाहौल स्पिति (अ.ज.जा.)में कांग्रेस के रवि ठाकुर ने भाजपा के राम लाल मारकण्डा को 3696 मतों से पराजित किया।

इसी प्रकार कुल्लू जिला के मनाली में भाजपा के गोविन्द सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के भुवनेश्वर गौड़ को 2930 मतों से, कुल्लू सदर में हिमाचल लोकहित पार्टी के महेश्वर सिंह ने भाजपा के राम सिंह को 2985 मतों से, बन्जार में कांग्रेस के कर्ण सिंह ने भाजपा के खीमी राम को 9292 मतों से, आनी (अ.जा.) में कांग्रेस के खूब राम ने भाजपा के किशोरी लाल को 1662 मतों से, करसोग (अ.जा.) में कांग्रेस के मनसा राम ने भाजपा के हीरा लाल को 4332 मतों से पराजित किया।
मंडी जिला के सुन्दरनगर में कांग्रेस के सोहन लाल ने निर्दलीय रूप सिंह को 8990 मतों से, नाचन (अ.जा.)में भाजपा के विनोद कुमार ने कांग्रेस के टेक चन्द डोगरा को 3031 मतों से, सिराज में भाजपा के जय राम ठाकुर ने कांग्रेस की तारा ठाकुर को 5752 मतों से, द्रंग में कांग्रेस के कौल सिंह ने भाजपा के जवाहर लाल को 2232 मतों से, जोगिन्द्रनगर में भाजपा के गुलाब सिंह ठाकुर ने कांग्रेस के ठाकुर सुरेन्द्र पाल को 5916 मतों से, धर्मपुर में भाजपा के महेन्द्र सिंह ने कांग्रेस के चन्द्र शेखर को 1041 मतों से, मण्डी सदर में कांग्रेस के अनिल कुमार ने भाजपा के दुर्गा दत्त को 3930 मतों से, बल्ह (अ.जा.) में कांग्रेस के प्रकाश चौधरी ने भाजपा के इन्द्र सिंह को 3116 मतों से, सरकाघाट में भाजपा के इन्द्र सिंह ने कांग्रेस के रंगीला राम राव को 2204 मतों से, भोरंज में भाजपा के ईश्वर दास धीमान ने कांग्रेस के रमेश चन्द को 10,415 मतों से, सुजानपुर में निर्दलीय राजेन्द्र सिंह ने कांग्रेस की अनीता वर्मा को 14,166 मतों से, हमीरपुर में भाजपा के प्रेम कुमार धूमल ने कांग्रेस के नरेन्द्र ठाकुर को 9302 मतों से, बड़सर में कांग्रेस के इन्द्र दत्त ने भाजपा के बलदेव शर्मा को 2658 मतों से, नादौन में भाजपा के विजय अग्निहोत्री ने कांग्रेस के सुखविन्द्र सिंह सुक्खू को 6750 मतों से पराजित किया।
ऊना जिले के चिंतपूर्णी (अ.जा.)में कांग्रेस के कुलदीप कुमार ने भाजपा के बलबीर सिंह को 438 मतों से, गगरेट में कांग्रेस के राकेश कालिया ने भाजपा के सुशील कुमार को 4897 मतों से, हरोली में कांग्रेस के मुकेश अग्निहोत्री ने भाजपा के प्रो. राम कुमार को 5172 मतों से, ऊना सदर में भाजपा के सतपाल सिंह सत्ती ने कांग्रेस के सतपाल सिंह रायजादा को 4746 मतों से, कुटलैहड़ में भाजपा के वीरेन्द्र कंवर ने कांग्रेस के राम दास को 1692 मतों से हराया।
बिलासपुर जिले के झण्डुता (अ.जा.)में भाजपा के रिखी राम कौंडल ने कांग्रेस के डॉ. बीरू राम किशोर को 1199 मतों से, घुमारवीं में कांग्रेस के राजेश धर्माणी ने भाजपा के राजेन्द्र गर्ग को 3208 मतों से, बिलासपुर सदर में कांग्रेस के बम्बर ठाकुर ने भाजपा के सुरेश चन्देल को 5141 मतों से और श्री नैना देवी जी में भाजपा के रणधीर शर्मा ने कांग्रेस के राम लाल ठाकुर को 1385 मतों से परजित किया।
सोलन जिला के अकी र्में भाजपा के गोविन्द राम शर्मा ने कांग्रेस के संजय को 2075 मतों से, नालागढ़ में भाजपा के कृष्ण लाल ठाकुर ने कांग्रेस के श्री लखविन्द्र सिंह राणा को 9308 मतों से, दून में कांग्रेस के राम कुमार ने निर्दलीय दर्शन सिंह को 3830 मतों से, सोलन सदर(अ.जा.) में कांग्रेस के धनी राम शांडिल ने भाजपा की कुमारी शीला को 4472 मतों से, कसौली (अ.जा.) में भाजपा के राजीव सैजल ने कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी को 24 मतों से हराया।
सिरमौर जिला के पच्छाद (अ.जा.) में भाजपा के सुरेश कुमार ने कांग्रेस के गंगू राम मुसाफिर को हराया, जबकि नाहन में भाजपा के राजीव बिन्दल ने कांग्रेस के कुश परमार को 12824 मतों से, श्री रेणुकाजी (अ.जा.)में कांग्रेस के विनय कुमार ने भाजपा के हृदया राम को 655 मतों से, पावंटा साहिब में निर्दलीय किरनेश जंग ने भाजपा के सुख राम को 790 मतों से, शिलाई में भाजपा के बलदेव सिंह तोमर ने कांग्रेस के हर्षवर्धन चौहान को 1937 मतों से पराजित किया।
इसी प्रकार शिमला जिले के चौपाल में निर्दलीय बलबीर सिंह वर्मा ने कांग्रेस के डॉ. सुभाष चन्द मंगलेट को 647 मतों से, ठियोग में कांग्रेस की विद्या स्टोक्स ने भाजपा राकेश वर्मा को 4276 मतों से, कसुम्पटी में कांग्रेस के अनिरुद्ध ने भाजपा के प्रेम चन्द को 9886 मतों के अंतर से, शिमला (शहरी) में भाजपा के सुरेश भारद्वाज ने कांग्रेस के हरीश जनारथा को 628 मतों से, शिमला ग्रामीण में कांग्रेस के वीरभद्र सिंह ने भाजपा के ईश्वर रोहाल को 20,000 मतों से, जुब्बल-कोटखाई में कांग्रेस के रोहित ठाकुर ने भाजपा के नरेन्द्र बरागटा को 9095 मतों के अंतर से, रामपुर (अ0जा0) में कांग्रेस के नन्द लाल ने भाजपा के प्रेम सिंह द्रैक को 9471 मतों के अंतर से पराजित किया। रोहड़ू (अ0जा0) में कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा ने भाजपा के बालक राम नेगी को 28,415 मतों से हराया। किन्नौर (अ.ज.जा.) में कांग्रेस के जगत सिंह नेगी ने भाजपा तेजवन्त सिंह नेगी को 6288 मतों से पराजित किया।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement