Advertising

हिमाचल में वर्षों बाद ‘व्हाइट क्रिसमस’ का तोहफा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला सहित कुफरी, नारकंडा, सोलंगनाला, डल्हौजी, खजियार आदि प्रमुख पर्यटक स्थलों में वर्षों बाद ‘व्हाइट क्रिसमस’ ने सबको निहाल कर दिया। इन क्षेत्रों में 25 दिसंबर को हल्के हिमपात की खबरें संचार के पारंपरिक साधनों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पलक झपकते ही हर ओर फैल गई और हर कोई बर्फबारी का आनंद उठाने के लिए यहां उमड़ पड़ा। पर्यटकों ने जमकर बर्फबारी के बीच क्रिसमस का पर्व मनाया।

Advertisement

क्रिसमस के अवसर पर शिमला के रिज और मालरोड पर सैलानियों की भरमार हो गई है। इससे पहले शिमला में वर्ष 1991 में (25 वर्ष पूर्व) क्रिसमस के दिन बर्फबारी हुई थी। बर्फबारी से हिमाचल में पर्यटकों सहित पर्यटन व्यवसायियों के भी चेहरे खिल उठे हैं। यहां क्रिसमस से लेकर नववर्ष तक पर्यटन का अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।

पश्चिमोत्तर के पहाड़ों पर लंबे समय से सूखे की स्थिति होने के कारण पर्यटकों को इस बार उम्मीद नहीं थी कि वे व्हाइट क्रिसमसमना सकेंगे। उनके लिए क्रिसमस पर अचानक यह तोहफा मिला। अधिक उंचाई वाले क्षेत्रों- चंबा के पांगी, किन्नौर के कल्पा, छितकुल व सांगला, कांगड़ा के धौलाधार और कुल्लू के रोहतांग में तो अच्छा खासा हिमपात होने की खबरें हैं।

हिमपात के कारण रविवार को शिमला से कुफरी- ठियोग होते हुए यातायात ठप हो गया। शिमला से किन्नौर और रामपुर के लिए बसें बाया बसंतपुर भेजनी पड़ीं। बर्फ के कारण यहां तापमान में भी भारी गिरावट आई है। लोग ठंड से ठिठुरने को मजबूर हो गए हैं। बागवानी के लिए यह बर्फबारी काफी लाभदायक मानी जा रही है।  

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement