Advertising

अबके चुनाव में कांग्रेस को कितनी सीटें मिलेंगी?

हिमाचल प्रदेश

Advertisement
के विधानसभा चुनावों में जीतने वाली सीटों की गिनती हो रही है, लेकिन मैंने गिनती करना छोड़ दिया है। सीटें गिनने का काम तो कांग्रेस ही करेगी….कितनी बची….कोई बची भी कि नहीं? इस बार के चुनाव में भाजपा की अभूतपूर्व ऐतिहासिक विजय होगी। हिमाचल के इतिहास में भाजपा ने वर्ष 1990 में 90% जीत प्राप्त की थी। तब दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं थी। नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री नहीं थे, भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी नहीं थी और तब कांग्रेस आज की तरह मरती हुई, हारती हुई नहीं थी। तब कांग्रेसी मुख्यमंत्री पर इतने गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप भी नहीं थे।  

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का तो पूरा खानदान ही जमानत पर चल रहा है। कांग्रेस के और भी बड़े नेता जमानत पर हैं। सुखराम सजा मिलने के बावजूद जमानत पर हैं। आशा कुमारी भी जमानत पर हैं। इनके खिलाफ गंभीर मामले हैं। ऐसा प्रतीत होता है जैसे पूरी सरकार ही जमानत पर है।     

केंद्र सरकार ने प्रदेश के लिए तीन मेडिकल कालेज खोलने की स्वीकृति दी थी। कांगड़ा -चम्बा लोकसभा क्षेत्र के चम्बा में भी मेडिकल कालेज खोला जाना है। लेकिन प्रदेश सरकार ने चम्बा कालेज में पर्याप्त स्टॉफ और अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराईं, जिस कारण मेडिकल काऊंसिल ऑफ इण्डिया (एमसीआई) ने इस कालेज के लिए स्वीकृति नहीं दी। मुझे पता चला तो बहुत दुख हुआ। मैंने केन्द्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से आग्रह किया कि वे चम्बा कालेज का एमसीआई से दोबारा निरीक्षण करवाये। वास्तव में चम्बा प्रदेश का सबसे पिछडा जिला है। वहां मेडिकल कालेज के खुलने से जहां विकास में तेजी आयेगी, वहीं लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं भी मिलेगी। लेकिन यह प्रदेश सरकार के सहयोग के बिना संभव नहीं है।

भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी मंगल पाण्डे हाल ही में शिष्टाचार भेंट स्वरूप मेरे आवास पर आए। उनसे मिलकर बहुत अच्छा लगा। जब मैं बिहार भाजपा का प्रभारी था, युवा मंगल पांडे से मिलने का अवसर मिला था। अत्यंत शालीन, सौम्य स्वभाव के मंगल पाण्डे का संगठनात्मक अनुभव सबको साथ लेकर चलने के सिद्धांत पर आधारित है। उनके निर्देशन में यहां भाजपा निश्चित ही बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। 

वैसे भी इतिहास में भाजपा आज सबसे बढ़िया स्थिति में है और कांग्रेस की सबसे बुरी पिटती हुई हालत है। भाजपा 1990 के अपने ही रिकॉर्ड को स्वयं तोड़ेगी, इसलिए मैं सीटों की गिनती नहीं कर रहा हूं। इस बार सीटें गिनने का काम कांग्रेस करेगी….कितनी बची….कोई बची भी कि नहीं? (प्रस्तुत लेख पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा सांसद शांता कुमार के विभिन्न वक्तव्यों पर आधारित है।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement