Advertising

Categories: राजनीति

हिलोपा की दुकान बंद होने की कगार पर

शिमला। प्रदेश में पिछले विधानसभा चुनावों से पूर्व सत्तारूढ़ भाजपा से टूटकर बनी हिमाचल लोकहित पार्टी

Advertisement
(हिलोपा) सिमटने की कगार पर पहुंच गई है। पार्टी के सिपाही एक-एक कर छिटकते चले जाने से अध्यक्ष महेश्वर सिंह लगभग अकेले पड़ गए हैं। माना जा रहा है कि परिस्थितिवश हिलोपा को अंततः भाजपा में विलीन होना पड़ सकता है।

हिलोपा को सबसे बड़ा झटका हाल ही में पार्टी के उपाध्यक्ष खुशीराम बालनाटाह के छिटक जाने से लगा, जो अब वापस भाजपा में कांगड़ा से प्रत्याशी शांता कुमार के साथ नजर आने लगे हैं। शांता समर्थक बालनाटाह ने पिछले विधानसभा चुनावों से ठीक पहले अपनी पार्टी के मुख्यमंत्री प्रो. प्रेमकुमार धूमल पर आरोपों की बौछार करते हुए खुला विद्रोह कर दिया था और फिर बागी महेश्वर सिंह के साथ मिलकर हिलोपा के गठन में प्रमुख भूमिका निभाई थी। परिणाम स्वरूप विधानसभा चुनाव में कुछ जगह तिकोना मुकाबला हो जाने के कारण प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन गई। पार्टी अध्यक्ष महेश्वर सिंह ने बालनाटाह को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए निष्कासित कर दिया है और इसके साथ ही उन्होंने अन्य सदस्यों को भी अनुशासन में रहने की सख्त चेतावनी दी है।

हिलोपा में इसी प्रकार जनाधार वाले अनेक बड़े नाम या तो भाजपा में लौट गए हैं या भाजपा अथवा आम आदमी पार्टी में जाने की तैयारियां कर रहे हैं। हाल ही में हिलोपा के आम आदमी पार्टी में विलीन होने या उसके साथ चुनावी समझौता करने की चर्चाएं भी उठी थीं, लेकिन हिलोपा के ये प्रयास सिरे नहीं चढ़ पाए, क्योंकि आम आदमी पार्टी ने महेश्वर सिंह को मंडी संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी बनाने या उन्हें चुनाव में समर्थन देने से इनकार कर दिया था।

पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल हिलोपा प्रमुख महेश्वर सिंह की बीजेपी में वापसी का कड़ा विरोध कर रहे हैं। उनकी योजना हिलोपा के सिपाहियों को एक-एक कर वापस लेकर महेश्वर सिंह को बिल्कुल अकेला आधारहीन बनाकर छोड़ देने की है, लेकिन शांता कुमार और भाजपा हाईकमान के कुछ लोग ऐसा नहीं चाहते हैं। महेश्वर सिंह उनके साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। भाजपा ने अभी तक मंडी संसदीय क्षेत्र से अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। शायद इस बात की गुंजाइश रखी गई है कि महेश्वर सिंह को पार्टी में वापस लेकर उन्हें मंडी से कांग्रेस की निवर्तमान सांसद प्रतिभा सिंह के मुकाबले खड़ा किया जाए। महेश्वर सिंह ने वर्ष 2009 के संसदीय चुनावों में भी इस सीट पर प्रतिभा सिंह के साथ मुकाबला किया था, लेकिन हार गए थे।

एच. आनंद शर्मा

H. Anand Sharma is active in journalism since 1988. During this period he worked in AIR Shimla, daily Punjab Kesari, Dainik Divya Himachal, daily Amar Ujala and a fortnightly magazine Janpaksh mail in various positions in field and desk. Since September 2011, he is operating himnewspost.com a news portal from Shimla (HP).

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

5 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

5 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

5 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

7 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement