Advertising

हिमाचल प्रदेश

राज्यपाल ने ग्रेट वाॅल आॅफ शिमला का लोकार्पण किया

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज यहां वेस्ट टू वेल्थ इनिशिएटिव के अन्तर्गत आॅर्किड शिमला द्वारा बनाई गई कलाकृति ग्रेट वाॅल आॅफ शिमला का लोकार्पण किया।
Advertisement
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आर्किड शिमला ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक नई शुरुआत की है और ग्रेट वाॅल आॅफ शिमला के माध्यम से व्यर्थ सामग्री का कलात्मक तरीके से उपयोग करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि आज विश्व पर्यावरण में संरक्षण को महत्व दिया जा रहा है, जबकि भारत की परम्पराओं में पर्यावरण को धर्म से सम्बद्ध किया गया है।
राज्यपाल ने कहा कि हमारे त्योहारों का आयोजन भी पर्यावरण को ध्यान में रखकर किया जाता है। भारतीय संस्कृति में वृक्षों की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व हमारे विचारों, परम्पराओं और संस्कृति को अपना रहा है, इसलिए हमें अपनी समृद्ध संस्कृति का संरक्षण करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि इस तरह की पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं से लोगों की मानसिकता बदलेगी और हिमाचल देश का पहला राज्य होगा, जहां लोग पर्यावरण संरक्षण के बारे में अधिक जागरूक होंगे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण, पर्यटन और विकास एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने आॅर्किड शिमला के प्रयासों की भी सराहना की।
Advertisement
इस अवसर पर अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डा. विट्ठल वेंकटेश कमंत ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि हमारा दृष्टिकोण हरित जीवन को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने कहा कि कचरे को सम्पदा में परिवर्तित करने की परिकल्पना ने आर्किड टीम के प्रत्येक सदस्य को लीक से हटकर सोचने और आने वाली पीढ़ी को पृथ्वी के प्रति सम्मानजनक होने के लिए प्रेरित करेंगे।
लेडी गवर्नर अनघा आर्लेकर और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
ग्रेट वाॅल आॅफ शिमला लगभग 5 लाख अपशिष्ट बोतलों के ढक्कन और कार्बन मुक्त रिसाइकलड प्लास्टिक का उपयोग करके लगभग 275 फुट लंबा और 15 फुट ऊंचा का सबसे बड़ा भित्ति चित्र बनाया गया है। इस भित्ति चित्र को स्कूली बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और शिमलावासियों द्वारा बनाया गया है।
Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement