Advertising

व्यापारियों की समस्याओं पर सरकार सकारात्मकः मुख्यमंत्री

शिमला। हिमाचल प्रदेश की अर्थव्यवस्था में व्यापारियों का महत्वपूर्ण योगदान है तथा राज्य सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए तत्पर है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यह बात सोमवार को जिला मण्डी के होटल राजमहल में आयोजित हिमाचल प्रदेश व्यापार मण्डल की बैठक को सम्बोधित करते हुए कही।

Advertisement

उन्होंने कहा कि व्यापारियों के सुझावों के अनुरूप समय- समय पर जीएसटी का सरलीकरण किया गया है तथा भविष्य में भी सरलीकरण की प्रक्रिया को सम्भावित सुधारों से जोड़कर देखा जाएगा और साकारात्मक एवं अनिवार्य सुझावों को तरजीह दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापार मण्डल द्वारा सरकार के समक्ष उठाई गई समस्याओं के प्रति प्रदेश सरकार संवेदनशील है। निकट भविष्य में ही सम्बन्धित विभागाध्यक्षों की उपस्थिति में राज्य व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों की शिमला में बैठक आयोजित की जाएगी ताकि विभिन्न समस्याओं का समाधान तलाशा जा सके। उन्होंने कहा कि मार्केट फीस में भी राहत देने के प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कोविड महामारी के दृष्टिगत लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों द्वारा किए गए सहयोग को प्रशंसनीय बताते हुए कहा कि इस दौर में जनता को आवश्यक खाद्य सामग्री की आपूर्ति करने में सरकार को व्यापारियों का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। कर्फ्यू के दौरान व्यापारियों ने लोगों के घर द्वार तक खाद्य सामग्री तथा आवश्यक वस्तुएं पहुंचने में भी प्रशासन का सहयोग किया तथा राज्य में खाद्य वस्तुओं की स्पलाई चेन को भी बनाए रखा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश में उपलब्ध अपार सम्भावनाओं का दोहन करके प्रदेश में अन्तरराष्ट्रीय स्तर की मूलभूत संरचना का विस्तार करने के लिए प्रयासरत है। इसी दिशा में जिला मण्डी में शिवधाम निर्माण को प्राथमिकता दी गई हैं जो देश में धार्मिक पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण होगा। कुछ ही दिनों में शिवधाम का शिलान्यास करके निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मण्डी में पार्किंग सुविधा के लिए भी टैंडर प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा इस माह के अन्त तक पार्किंग का शिलान्यास किया जाएगा और युद्ध स्तर पर कार्य आरम्भ करके जनता को पार्किंग सुविधा उपलब्ध करवा दी जाएगी। इसके अतिरिक्त जिला में अनाज मण्डी निर्माण को भी प्राथमिकता दी जाएगी।

इस अवसर पर राज्य व्यापार मण्डल के अध्यक्ष सुमेश शर्मा ने व्यापारियों की मांगों के बारे में चर्चा की। जिला मण्डल व्यापार मण्डल के प्रधान राजेश महेंद्रू ने मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया।

जोगेन्द्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, उपायुक्त मण्डी ऋग्वेद ठाकुर, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री, उपमण्डलाधिकारी सदर मण्डी नवेदिता नेगी, राज्य व्यापार मण्डल के महासचिव राकेश कालिया,आदि भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement