Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
शिमला। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल से मंगलवार को यहां थल सेना अध्यक्ष जनरल वीके सिंह ने भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार रक्षा महत्व के विभिन्न सामरिक मामलों, जिनमें लेह तक रेल लाईन एवं रोहतांग सुरंग का निर्माण, फैजाबाद में स्थापित डोगरा रेजिमेंट का ऊना में पुनस्र्थापन और सीएसडी कंटीन की स्थापना इत्यादि शामिल है, को उठाती रही है। उन्होंने इन महत्वपूर्ण मामलों में राज्य का सहयोग करने के लिए जनरल वीके सिंह का आभार व्यक्त किया।
जनरल वीके सिंह ने उनके कार्यकाल में सेना को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने तथा कमांड एवं स्थानीय सैन्य अधिकारियों के साथ सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने राज्य सरकार द्वारा पूर्व एवं सेवारत सैनिकों के हितों को सुरक्षित रखने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सैनिको को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाएं देश के कई अन्य राज्यों से बेहतर हैं। राज्य सरकार के यह सभी प्रयास हिमाचल प्रदेश सरकार और सशस्त्र सेनाओं के मध्य सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने में सहायक सिद्ध होंगे।