Advertising

पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

शिमला। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का शनिवार को जिला शिमला के रामपुर बुशैहर स्थित उनके पैतृक स्थान पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने गत 8 जुलाई को प्रातः शिमला के आईजीएमसी में अंतिम सांस ली थी।

Advertisement

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर, शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, वन मंत्री राकेश पठानिया, भाजपा एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित समाज के विभिन्न वर्गों के हजारों लोगों ने वीरभद्र सिंह की अंतिम यात्रा में भाग लिया और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वीरभद्र सिंह के विधायक पुत्र विक्रमादित्य सिंह ने दिवंगत को मुखाग्नि दी।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह ने अपने 60 वर्षों से अधिक लम्बे राजनीतिक जीवन में हिमाचल प्रदेश के विकास और राज्य के लोगों के कल्याण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने छह बार मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का नेतृत्व किया और कई बार केन्द्रीय मंत्री के रूप में भी अपनी बहुमूल्य सेवाएं दीं। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह के दिए योगदान को राज्य के लोग सदैव याद रखेंगे।

वीरभद्र सिंह को पिछले दिनों दो बार कोरोना भी हुआ था तथा दोनों ही बार गंभीर हालत होने के बावजूद वे स्वस्थ होने में कामयाब रहे। हाल ही में अचानक उनकी तबीयत फिर से बिगड़ गई और उन्हें शिमला के आईजीएमसी में दाखिला कराना पड़ा। वहां गत 8 जुलाई की प्रातः उन्होंने अंतिम सांस ली।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement