मुंबई। अब रामगोपाल वर्मा का दिल हॉट अदाकारा राधिका आप्टे पर आ गया है। राधिका ने कुछ फिल्मों में अपनी बेहतरीन अदाकारी की छाप छोड़ी है और इन दिनों रजनीकांत के साथ एक मूवी कर रही हैं। वे हाल ही में एक पत्रिका के कवर पर हॉट अंदाज में नजर आईं। बस फिर क्या था, राधिका के हॉट फोटो देख रामू पिघल गए और ट्वीट कर मारा कि पिछले तीन जन्मों में उन्होंने ऐसी हॉट एक्ट्रेस नहीं देखी।
रामगोपाल वर्मा रंगीले स्वभाव के हैं। बॉलीवुड लौट आए हैं। उनकी फिल्म वीरप्पन रिलीज होने वाली है, इसलिए दनादन ऐसे ट्वीट किए जा रहे हैं, जिससे चर्चा में आएं। ये उनकी मार्केटिंग स्टाइल है। रामू एक समय उर्मिला मातोंडकर पर मर मिटे थे और उनके इश्क में डूबकर कई फ्लॉप फिल्में बनाईं।
उर्मिला से जी भर गया तो अंतरा माली पर दिल आ गया। अंतरा को लेकर भी रामू ने कई खराब फिल्में बनाईं। बाद में नतालिया कौर पर फिदा हो गए और कहा कि ऐसी खूबसूरत महिला उन्होंने आज तक नहीं देखी।
इसी तरह इन दिनों रामू का दिल राधिका आप्टे पर आया हुआ है। … तो क्या रामू राधिका को लेकर रामू फिल्म बनाएंगे? जल्दी ही इसका जवाब मिल जाएगा।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More