Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
दीपिका होंगी भंसाली की अगली फिल्म में! - Himnewspost

Advertising

Categories: मनोरंजन

दीपिका होंगी भंसाली की अगली फिल्म में!

मुंबई। अपनी हीरोइनों से संजय लीला भंसाली के खास रिश्ते बन जाते हैं। ऐश्वर्या राय को लेकर उन्होंने हम दिल दे चुके सनम, देवदास और गुजारिश बनाईं। जिस खूबसूरती से भंसाली अपनी हीरोइनों को पेश करते हैं, उस कारण बॉलीवुड की तमाम हीरोइन उनके साथ फिल्म करना चाहती हैं।

ऐश्वर्या के बाद दीपिका पादुकोण के साथ भंसाली के संबंध मजबूत बने। गोलियों की रासलीला रामलीला और बाजीराव मस्तानी दीपिका के करियर की बेहतरीन फिल्मों में से एक है और इनका निर्माण भंसाली ने ही किया है। अब भंसाली अपनी अगली फिल्म प्लान कर रहे हैं और सूत्रों का कहना है कि हीरोइन दीपिका ही होंगी।

हीरो शायद बदल सकता है। भंसाली की पिछली दो फिल्मों में रणवीर सिंह नायक रहे हैं, लेकिन अगली फिल्म में शाहरुख खान नजर आ सकते हैं। शाहरुख और रणवीर को लेकर भंसाली असमंजस में हैं। किसी नतीजे पर पहुंचने के बाद ही वे इसकी घोषणा करेंगे।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement