वाराणसी। वाराणसी में आम आदमी पार्टी ‘आप’ और भाजपा के मध्य चुनावी जंग आक्रामक
क्या है ‘आप की क्रांति’ के इस अंक में–
‘आप की क्रांति’ के इस अंक में कांग्रेस और भाजपा पर तीखे प्रहार करते हुए ‘आप’ के संयोजक अरविंद केजरीवाल का जनता से संबोधन है, जिसमें उन्होंने वर्ष 2014 के आम चुनाव को एक धर्मयुद्ध करार दिया है और कांग्रेस व भाजपा को समाप्त करने की अपील की है। उन्होंने कहा है, “हमें ऐसी व्यवस्था लानी है जहां देश के खनिज, जमीनें, जल आम आदमी के लिए इस्तेमाल हों, न कि कुछ चंद लोगों के लिए। हमें ऐसी व्यवस्था लानी है जहां सरकारी नीतियां आम आदमी के फायदे के लिए बनाई जाएं न कि कुछ चंद लोगों के लिए। इसके लिए जरूरी है कि कांग्रेस और भाजपा को खत्म कर दिया जाए। कांग्रेस और भाजपा भ्रष्टाचार रूपी दो बड़े राक्षस हैं। वर्ष 2014 का आम चुनाव जनता को इन दो राक्षसों का वध करने का सुनहरा अवसर प्रदान करता है। कांग्रेस के शहनशाह हैं- राहुल गांधी। अगर कांग्रेस जीतेगी तो राहुल गांधी प्रधानमंत्री होंगे। पर अमेठी की जनता ने इस बार राहुल गांधी को हराने का मन बना लिया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से डा. कुमार विश्वास पिछले कई माह से अमेठी के गांवों और गलियों में घूम रहे हैं। सर्वे दिखा रहे हैं कि राहुल गांधी अमेठी से कम से कम दो लाख वोटों से हारेंगे। अगर राहुल गांधी हार गए तो कल्पना करके देखिए कि उसके बाद कांग्रेस का क्या होगा? अमेठी से राहुल गांधी और वाराणसी से नरेंद्र मोदी चुनाव हार गए तो पूरे देश की राजनीति में भूचाल आ जाएगा। फिर उसी समुद्र मंथन से अमृत निकलेगा। कुछ समय के लिए अन्य छोटी पार्टियां आपस में लड़ेंगी, लेकिन एक वर्ष के भीतर दोबारा चुनाव होंगे और इन चुनावों में सच्चे और ईमानदार लोग संसद में चुन कर जाएंगे। इसलिए 2014 का यह चुनाव एक धर्मयुद्ध है। ”
‘मोदी, मनमोहन, राहुल एक ही व्यवस्था के अंग’
लेख में उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी, डा. मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, बीजेपी, कांग्रेस- ये सभी एक ही व्यवस्था का हिस्सा हैं और उसी व्यवस्था को आगे बढ़ा रहे हैं। ये वो व्यवस्था है जो देश के अधिकांश लोगों का खून चूस कर कुछ चंद लोगों के हाथ में सत्ता सौंपती है। नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह उन चंद लोगों के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं, जिन्हें देश के खनिज, जमीनें आदि फ्री में या कौड़ियों के भाव दिए जाते हैं। सरकारी नीतियां भी उन चंद लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए ही बनाई जाती हैं।’’
‘मोदी को जिता कर क्या मिलेगा?’
अरविंद केजरीवाल ने कहा, “ जरा सोचिए नरेंद्र मोदी को जिताकर आपको क्या मिलेगा? यदि आपने मोदी को जिता दिया तो वे अगले ही दिन वाराणसी छोड़ कर बड़ोदरा चले जाएंगे और यहां कुछ दिन बाद फिर से चुनाव कराने पड़ जाएंगे। पर यदि आपने मोदी को हरा दिया तो पूरे देश की राजनीति बदलेगी। वाराणसी से हारे मोदी को कोई प्रधानमंत्री नहीं बनाएगा और उसके बाद बीजेपी में इतना घमासान मचेगा कि बीजेपी ही खत्म हो जाएगी।”
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More