Advertising

Categories: राजनीति

असंतुष्ट भाजपाइयों का भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा

भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा के संयोजक पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ठाकुर।

हिमाचल में असंतुष्ट भाजपाइयों ने बुधवार को भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा गठित कर अपनी ही सरकार को एक और बड़ा झटका दे दिया और साथ ही यह संकेत भी दिया कि आने वाले समय में बगावत और भड़कने वाली है। पूर्व भाजपा सांसद महेश्वर सिंह ठाकुर को नव गठित ‘हिमाचल प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा’ का संयोजक बनाया गया है, जबकि पूर्व मंत्री राधारमण शास्त्री व वरिष्ठ भाजपा नेता श्यामा शर्मा सह संयोजक, नवीन धीमान व कुलदीप ठाकुर सचिव, टिक्कू ठाकुर कोषाध्यक्ष और पूर्व मंत्री महेंद्र सोफत को मोर्चा का प्रवक्ता बनाया गया है।

Advertisement

मोर्चा के पदाधिकारियों ने दोपहर को शिमला में पत्रकार वार्ता कर अपनी भावी रणनीति का खुलासा किया और कहा कि प्रदेश को भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने के लिए उन्हें जो भी कीमत चुकानी पड़ेगी, वे तैयार हैं। महेश्वर सिंह ठाकुर का कहना था, ”यह तो अभी शुरूआत है। आगे देखिए क्या-क्या होता है। ” उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार फैला है। इसका समय-समय पर खुलासा किया जाएगा। महेश्वर सिंह ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय स्तर पर भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। लालकृष्ण अडवाणी की रथयात्रा भी इसी उद्देश्य से चल रही है और यही भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा का भी लक्ष्य है।
माना जा रहा है कि असंतुष्ट भाजपाइयों ने मुख्यमंत्री प्रो. प्रेमकुमार धूमल को घेरने के लिए सोच समझ कर रणनीति तैयार की है, जिसमें असंतुष्ट सत्तासीन मंत्रियों व विधायकों को पृष्ठभूमि में रखा गया है, जबकि पूर्व सांसद, मंत्रियों और विधायकों आदि को आगे किया गया है। संभवत: ऐसा पार्टी की ओर से किसी बड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही से बचने के लिए किया गया है ताकि सरकार को अंदर और बाहर दोनों ओर से घेरा जा सके।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से कांगड़ा, कुल्लू, सोलन और सिरमौर जिलों में शांता समर्थक भाजपाइयों के सरकार के खिलाफ एकजुट होने की खबरें आ रही थीं। उन्होंने पार्टी की बैठकों का अघोषित रूप से बहिष्कार कर रखा था। अब असंतुष्टों द्वारा ‘हिमाचल प्रदेश भ्रष्टाचार मुक्ति मोर्चा’के गठन से निश्चित रूप से सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement