Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
रामपुर बुशहर। मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने आपदा प्रबंधन पर विश्व स्तरीय जानकारियों से युक्त पुस्तक ‘डिजास्टर मैनेजमेंट’ का हाल ही में शिमला में विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक आपदाओं के लिए संवेदनशील हिमाचल प्रदेश में रामपुर के उपमंडल अधिकारी केआर सहजल द्वारा लिखित यह पुस्तक काफी लाभदायक साबित होगी। लेखक ने विभिन्न देशों में हुई प्राकृतिक आपदाओं एवं उनसे निपटने के तरीकों का गहन अध्ययन करने के बाद इस पुस्तक की रचना की है। दो वाल्युमों में इस पुस्तक के 14 अध्याय हैं।
प्रशासनिक अधिकारी केआर सहजल ने बाद में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि हिंद कुश पर्वत से जुड़े हिमालयी राज्य आपदा के मामले में संवेदनशील हंै। ये क्षेत्र भूकंप की दृष्टि से भी जोन चार और पांच में आते हैं। ऐसे में यहां सभी को प्राकृतिक आपदा से निपटने, राहत एवं बचाव के बारे में व्यापक ज्ञान और जारूकता होना जरूरी है। आपदा की आशंका पर इससे निपटने के लिए त्वरित योजना भी आपके पास होनी चाहिए। श्री सहजल ने कहा कि स्कूलों में संबंधित विषय अनिवार्य रूप से पढ़ाए जाने की आवश्कता है। तभी समाज के हर वर्ग में इसके प्रति जारूकता बढ़ेगी।