काजा। जनजातीय क्षेत्र लाहुल-स्पीति के काजा और आस पास के क्षेत्रों में भारी वर्षा के कारण अभी तक लगभग 10 करोड़ रुपये की निजी एवं सार्वजनिक संपत्ति का
स्पीति उप मंडल मुख्यालय और आस पास के क्षेत्रों में तेज वर्षा के कारण जन जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। विधायक राम लाल मार्कंडेय ने बताया कि प्रारंम्भिक आकलन के अनुसार लगभग दस करोड़ का नुकसान अभी तक हो चुका है। उन्होंने बताया कि पिओ-काजा मार्ग सीमा सड़क संगठन के पास होने के कारण इसे खोलने की जिम्मेदारी उसकी ही थी, लेकिन उसने कोई प्रयास नहीं किया, जिस कारण लोगों को आरंभ में आवाजाही में काफी दिक्कतें आईं। लेकिन लोक निर्माण विभाग की मुस्तैदी से अब यातायात सामान्य हो गया है। उन्होंने कहा, ”गर्मियों में स्पीति में विदेशी पर्यटकों की संख्या अधिक रहती है। ऐसे में यहां सड़कों की दशा ठीक रखनी जरूरी है, लेकिन सीमा सड़क संगठन की कार्य प्रणाली ठीक नहीं है। इससे पर्यटन व्यवसाय को भी नुकसान हो रहा है।”
भारी वर्षा से काजा में करोड़ों की क्षति, मार्कंडेय ने पौंछे आंसू
Advertisement