शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की उपस्थिति में बुधवार सायं प्रदेश सरकार और नागसन्ज डेवेलपर के मध्य शिमला के निकट कुफरी में भारत का पहला स्की पार्क विकसित करने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि परियोजना के प्रमोटरों को हिमाचल में देश का पहला स्की पार्क विकसित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर सम्भव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश को भारत में पर्यटकों का सबसे पसंदीदा गंतव्य बनाने के लिए प्रयासरत है। प्रदेश को पर्यटन मित्र बनाने के लिए अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं प्रदान करने के लिए हर सम्भव प्रयास किए जाएंगे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि इस परियोजना से कुफरी क्षेत्र में 12 महीने पर्यटन और सहासिक खेलों को बढ़ावा मिलने के अलावा पर्यटकों की संख्या बढ़ेगी तथा शिमला और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियां सृजित होंगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से लगभग 1000 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
यह परियोजना कुफरी में 250 करोड़ रुपये की लागत से 5.04 एकड़ भूमि पर विकसित की जाएगी, जिसमें इण्डोर स्की पार्क, पैलेटियल माल, पांच सितारा होटल, एम्यूजमेंट पार्क, गेमिक जॉन, फूड कोर्ट, शॉपिंग आर्केड और अन्य सुविधाओं के अलावा 1000 से अधिक वाहनों की पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी।
इस मैगा परियोजना के प्रमोटर और नागसन्ज डेवेलपर के मालिक निशांत नाग ने कहा कि इस परियोजना की रचना इनफिनिटी डिजायन स्टूडियो मुम्बई द्वारा की गई है और स्की दुबई एवं स्की इजिप्ट अन्लिमिटिड स्नो नेदर्लैण्ड मेकर्ज द्वारा क्रियान्वित की जाएगी। यह परियोजना मार्च, 2021 में शुरू होगी तथा अप्रैल 2022 क्रियाशील होनी अपेक्षित है।
प्रधान सचिव ओंकार चन्द शर्मा और निदेशक पर्यटन यूनुस भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More