Advertising

हिमाचल प्रदेश

लोहे की कड़ाही में खाना बनाने की प्रतियोगिता

शिमला। महिला एवं बाल विकास विभाग निदेशालय द्वारा पोषण माह के उपलक्ष्य पर 21 सितंबर से 5 अक्तूबर तक प्रदेश भर में लोहे की कड़ाही में खाना बनाने की प्रतियोगिता एवं विशेष अभियान आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगों को लोहे के बर्तनों में खाना बनाने के लाभ और इसकी पौष्टिकता तथा अनीमिया के प्रति जागरुक करना है। 

Advertisement

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान में अनीमिया पूरे विश्व की समस्या बन गया है। पारंपरिक लोहे के बर्तनों में खाना बनाने से खून की कमी यानि अनीमिया को दूर किया जा सकता है।

प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश को अनीमिया मुक्त बनाने की मुहिम में यह कदम कारगर साबित होगा। हिमाचल प्रदेश में पहले से ही पारंपरिक तरीकों से खाना बनाने के लिए लोहे के बर्तनों का उपयोग किया जाता रहा है परंतु आधुनिक दौर में इसका उपयोग कम होता जा रहा है, जबकि यह हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। अनीमिया की अधिकता को देखते हुए लोहे की कड़ाही में खाना बनाने की प्रतियोगिता का उद्देश्य पारंपरिक तरीकों से लोहे के बर्तनों में खाना पकाने के स्वास्थ्य लाभ के बारे में लोगों में जागरुकता पैदा करना है। इस संबंध में जिला कार्यक्रम अधिकारियों, बाल विकास परियोजना अधिकारियों और महिला एवं बाल विकास निदेशालय के फेसबुक पेज (http://www.facebook.com/WCDHimachalPradesh) पर प्रतिभागियों द्वारा लोहे की कड़ाही में खाना पकाने तथा इसके स्वास्थ्य लाभ के संबंध मंे एक मिनट का वीडियो साझा किया जाएगा।

प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी व्यक्ति इस अभियान में भाग लेने के पात्र हैं। निदेशालय महिला एवं बाल विकास एवं विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी इस अभियान में वीडियो साझा कर इस अभियान को सफल बनाएंगे। सर्वश्रेष्ठ 20 वीडियो को निदेशालय महिला एवं बाल विकास द्वारा नगद पुरस्कार दिया जाएगा। इस विषय में जिला कार्यक्रम अधिकारियों एवं बाल विकास परियोजना अधिकारियों को उचित कदम उठाने के निर्देश दिये गए हैं।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement