Advertising

Categories: राजनीति

कांग्रेस की ‘परिवर्तन रैली’ में धूमल सरकार पर प्रहार

Advertisement
धर्मशाला में कांग्रेस की परिवर्तन रैली के दौरान मंच पर बतियाते हुए केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह और आनंद शर्मा।

धर्मशाला। कांग्रेस की धर्मशाला में वीरवार को आयोजित ‘परिवर्तन रैली’ में वक्ताओं ने धूमल सरकार पर जमकर प्रहार किए और चुनाव में इस सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प लिया। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी वीरेंद्र चौधरी, केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह और आनंद शर्मा मुख्य वक्ता थे, लेकिन कड़ी मेहनत के बावजूद रैली में आशा के अनुरूप भीड़ नहीं उमड़ पाई।
वीरेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि धूमल सरकार चहुं ओर से भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी है। कांग्रेस चुनाव में इसे सत्ता से बाहर कर ही दम लेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के ‘मिशन रिपीट’ को ‘मिशन डिफीट’ में बदलने के लिए कांग्रेस को एकजुट होकर काम करना होगा।
वीरेंद्र चौधरी कहा कि धूमल सरकार ने अपने इस कार्यकाल में प्रदेश को दोनों हाथों से लूटा है। प्रदेश के हित बाहरी लोगों के हाथों बेचे गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांगे्रस की सरकार बनने पर यहां हुए भूमि के बेनामी सौदों सहित अन्य भ्रष्टाचार के मामलों की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र से प्रदेश को हर तरह की वित्तीय मदद दी गई है, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री आए दिन केंद्र सरकार पर प्रदेश से भेदभाव का आरोप लगाते रहते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र ने प्रदेश के प्लान एलोकेशन में 400 करोड़ रुपये का इजाफा कर इसे 3700 करोड़ कर दिया है। मनरेगा के तहत अब तक 27000 करोड़ आबंटित किए जा चुके हैं। प्रदेश को केंद्र से बड़े पैमाने पर सहायता दी जा रही है, लेकिन सरकार उसे सही ढंग से खर्च नहीं कर पा रही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में चुनावों से पूर्व जनसभाओं की यह शुरूआत है। आने वाले समय में और भी कई बड़ी जनसभाएं की जाएंगी।
केंद्रीय मंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि उन्हें कांगे्रस की सेवा करते हुए 50 वर्ष हो गए हैं। इस दौरान प्रदेश की जनता का उन्हें भरपूर प्यार और समर्थन मिला है। इसके लिए वे प्रदेश वासियों के सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने कहा कि धूमल सरकार सबसे भ्रष्ट सरकार है। इस सरकार ने भू-माफिया के माध्यम से प्रदेश के सभी नेशनल हाईवे के किनारे की जमीनों को बेच दिया। केंद्र से हर तरह की वित्तीय मदद मिलने के बावजूद प्रो.धूमल रोज केंद्र को कोसते रहते हैं, जोकि सरासर गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए प्रदेश में लाखों पेड़ों को काटा गया है। अकेले शिमला जिला में ही देवदार के लगभग एक लाख पेड़ों को काटा गया है। इससे प्रदेश में पर्यावरण एवं वन्य संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि धर्मशाला को मिले केंद्रीय विश्वविद्यालय को देहरा ले जा कर इसे दो भागों में बांटने का प्रयास किया जा रहा है, जोकि किसी भी हालत में सही नहीं है। उन्होंने भाजपा पर प्रदेश में क्षेत्रवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि कांगे्रस ने हमेशा प्रदेश का एक समान विकास किया है। उन्होंने कांगे्रस नेताओं को चुनावों में एकजुट होकर काम करने की नसीहत दी।
इससे पूर्व रैली को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर सहित नेता प्रतिपक्ष विद्या स्टोक्स, विधायक जीएस बाली और प्रदेश सह प्रभारी अनीस अहमद ने भी संबोधित किया। इस मौके पर कांगे्रस के वर्तमान और पूर्व विधायकों सहित महिला कांगे्रस और अन्य संगठनों के नेता भी मौजूद थे।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

5 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

7 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement