Advertising

Categories: राजनीति

कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी, वीरभद्र भी मैदान में

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने सभी 68 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व

Advertisement
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह शिमला ग्रामीण से, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह ठाकुर द्रंग से और कांग्रेस विधायक दल की नेता विद्या स्टोक्स ठियोग विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस में लौटे मेजर विजय सिंह मनकोटिया को शाहपुर से तथा स्व. पंडित संत राम के पुत्र सुधीर शर्मा को धर्मशाला से मैदान में उतारा गया है।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने इसके अतिरिक्त चुराह (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से सुरेंद्र भारद्वाज, भरमौर (सुरक्षित) से ठाकुर सिंह भरमौरी, चंबा से पवन नैयर, डल्हौजी से आशा कुमारी, भटियात से कुलदीप सिंह पठानिया, नूरपुर से अजय महाजन, इंदौरा (सुरक्षित) से कमल किशोर, फतेहपुर से सुजान सिंह पठानिया, जवाली से नीरज भारती, देहरा से राजिंदर सिंह राणा, जसवां- परागपुर से निखिल राजौड़, ज्वालामुखी से संजय रतन, जयसिंहपुर (सुरक्षित) से यादविंद्र गोमा, सुलह से जगजीवन पाल, नगरोटा बगवां से जीएस बाली, कांगड़ा से सुरेंद्र काकू, पालमपुर से बृजबिहारी लाल बुटेल, बैजनाथ (सुरक्षित) से किशोरी लाल, लाहौल-स्पीति से रवि ठाकुर, मनाली से भुवनेश्वर गौड़, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, बंजार से करण सिंह, आनी (सुरक्षित) से खूबराम, करसोग (सुरक्षित) से मनसाराम, सुंदर नगर से सोहन लाल, नाचन (सुरक्षित) से टेक चंद डोगरा, सराज से तारा ठाकुर, जोगिंद्रनगर से सुरेंद्र पाल ठाकुर, धर्मपुर से चंद्र शेखर, मंडी से अनिल शर्मा, बल्ह (सुरक्षित) से प्रकाश चौधरी, सरकाघाट से रंगीला राम राव, भोरंज (सुरक्षित) से डॉक्टर रमेश डोगरा, सुजानपुर से अनीता वर्मा, हमीरपुर से नरेंद्र ठाकुर, बड़सर से इंद्र दत्त लखनपाल, नादौन से सुखविंद्र सिंह सुक्खू, चिंतपूर्णी (सुरक्षित) से कुलदीप कुमार, गगरेट से राकेश कालिया, हरोली से मुकेश अग्निहोत्री, ऊना से सतपाल रायजादा, कुटलैहड़ से रामदास मलांगड़, झंडुता (सुरक्षित) से बीरु राम किशोर, घुमारवीं से राजेश धर्माणी, बिलासपुर सदर से बंबर ठाकुर, श्रीनयना देवी से राम लाल ठाकुर, अर्की से संजय अवस्थी, नालागढ़ से लखविंदर सिंह राणा, दून से राम कुमार, सोलन (सुरक्षित) से धनीराम शांडिल, कसौली (सुरक्षित) से विनोद सुल्तानपुरी, पच्छाद (सुरक्षित) से गंगू राम मुसाफिर, नाहन से कुश परमार, रेणुकाजी (सुरक्षित) से विनय कुमार, पौंटा साहिब से सरदार ओंकार सिंह, शिलाई से हर्षवर्धन सिंह चौहान, चौपाल से सुभाषचंद मंगलेट, कसुम्पटी से अनिरुद्ध सिंह, शिमला शहरी से हरीश जनार्था, जुब्बल- कोटखाई से रोहित ठाकुर, रामपुर (सुरक्षित) से नंद लाल, रोहडू (सुरक्षित) से मोहन लाल बरागटा और किन्नौर (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से जगत सिंह नेगी को टिकट दिया है।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement