Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
बद्दी। सोलन जिला के दून विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के गढ़ कालूझिंडा में कांग्रेस सेंध लगाने में कामयाब होती नजर आ रही है। कालूझिंडा पंचायत के प्रधान और अन्य जनप्रतिनिधियों ने रविवार को अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा कर दी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामकुमार चौधरी का इस अवसर पर कहना था, ”भाजपा सरकार से आज समाज का हर वर्ग दुखी है। इसीलिए आए दिन सैकड़ों की तादात में लोग भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम रहे हैं। प्रदेश की जनता विधानसभा चुनावों का बेसब्री से इंतजार कर रही है।”
दून विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कालूझिंडा को पिछले कई दशकों से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है। लेकिन इस बार कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रामकुमार चौधरी इसमें सेंध लगाने में कामयाब होते नजर आ रहे हैं।
दून ब्लाक कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष लायक राम चौधरी ने बताया कि रविवार को आयोजित कार्यक्रम में जिन लोगों ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थामा उनमें कालूझिंडा पंचायत की प्रधान राज कुमारी, पूर्व प्रधान हंसराज मैहता, वार्ड पंच रीता शर्मा, पंच उर्मिला, पंच अशोक कुमार, पंच सलोचना और पंच मोहन लाल आदि प्रमुख हैं। कार्यक्रम में इन जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थक भी थे। उन्होंने भी इस अवसर पर सामुहिक रूप से भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की। रामकुमार चौधरी ने हार पहनाकर सभी का कांग्रेस में स्वागत किया।
इस मौके पर बरोटीवाला पंचायत के प्रधान राम रतन चौधरी, सूरजपुर के प्रधान लक्ष्मण चौधरी, संडोली के प्रधान रामेश्वर, पूर्व प्रधान राम प्रकाश, पूर्व बीडीसी भाग सिंह चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे।