शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने विख्यात लेखक और हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला के संस्कृत विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. अभिराज राजेन्द्र मिश्रा और बालीवुड की प्रख्यात अभिनेत्री कंगना रणौत को पदमश्री अवार्ड के लिए चयनित होने पर बधाई दी है। प्रो. अभिराज और कंगना रणौत हिमाचल प्रदेश के निवासी हैं।
मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में गणतन्त्र दिवस परेड के फ्लाई पास्ट समारोह में हिस्सा लेने के लिए ग्रुप कैप्टन गौरव चौहान को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह गौरव और सम्मान का विषय है कि ग्रुप कैप्टन गौरव चौहान हिमाचल के जिला शिमला के रोहड़ू क्षेत्र के निवासी हैं।
ग्रुप कैप्टन गौरव चौहान ने सुखोई एमकेआई-30 लड़ाकू विमान से फ्लाई पास्ट किया। 450 किलोमीटर प्रति घण्टा की गति से उड़ान भरने में सक्षम यह विमान हवाई निगरानी व चेतावनी के लिए अत्याधुनिक ‘नेत्र’ प्रणाली से सुसज्जित है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More