Advertising

एम्स में स्वास्थ्य जांच के बाद लौटे मुख्यमंत्री

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली से छुट्टी मिलने के उपरान्त मंगलवार को शिमला पहुंचे। मुख्यमंत्री गत शुक्रवार से नियमित जांच के लिए एम्स में भर्ती हुए थे।

Advertisement

शिमला पहुंचने पर अन्नाडेल में मुख्यमंत्री की अगवानी करने के लिए शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप, मिल्कफेड के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, सक्षम गुड़िया बोर्ड का उपाध्यक्ष रूपा शर्मा, कैलाश फेडरेशन के अध्यक्ष रवि मेहता, गौ-सेवा आयोग के अध्यक्ष अशोक शर्मा, वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद राजबली, कृषि उत्पाद विपणन समिति शिमला-किन्नौर के अध्यक्ष नरेश शर्मा, पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति और अधिकारी उपस्थित थे।

इस अवसर पर पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें बुखार था। इसी की जांच के लिए वे एम्स गए थे। चिकित्सकों ने उन्हें कुछ समय आराम करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि अब मैं ठीक हूं और तरोताजा महसूस कर रहा हूं।

जयराम ठाकुर ने उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित करने के लिए प्रदेश के लोगों का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement