किन्नौर। किन्नौर के सांगला में रुतरंग के पास वीरवार को एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 23 लोगों की मौत हो
मौके पर से प्राप्त जानकारी के अनुसार 17 यात्रियों की दुर्घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी, जबकि 5 ने सांगला अस्पताल में दम तोड़ा। एक घायल का निधन हैलीपैड पर हैलीकॉप्टर का इंतजार करते हुए हुआ।
मृतकों की पहचान नौशाद निवासी जम्मू, नवीन चंद निवासी सांगला, टाशी छेरिंग निवासी कामरू, मोहिन्द्र सिंह निवासी कल्पा, भगवत्ती देवी निवासी रिब्बा, देव मनी निवासी कल्पा, कमला देवी निवासी पूर्वनी, अकरम निवासी पांगी, अच्छी लाल निवासी यूपी, छेरिंग पूर निवासी सांगला, जयनंद निवासी कल्पा, रणजीत निवासी रोहडू, ओम प्रकाश निवासी बरी, देव मनी निवासी पोवरी, यशबंत सिंह निवासी कन्नई, संगीता निवासी उरनी, अजीत कुमार निवासी कामरू,देचेन डोलमा निवासी पूर्वनी, अमृत लाल निवासी सांगला, राम भक्ति निवासी पूर्वनी के रूप में हुई है। शेष पांच मृतकों की शिनाख्त की जा रही है। प्रशासन ने घायलों को 25- 25 हजार रुपये और मृतकों के परिजनों को 10- 10 हजार रुपये फौरी राहत के रूप में दिए हैं।
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और परिवहन मंत्री जीएस बाली ने बस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More