Advertising

भाजपा कोर कमेटी की बैठक में सत्ता के लिए संकल्प

सोलन। विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भाजपा कोर कमेटी की एक आवश्यक बैठक मंगलवार को कसौली में हुई, जिसमें प्रदेश की ताजा राजनीतिक स्थिति चर्चा के साथ कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लिया गया। भाजपा ने अपने चुनाव अभियान को पहले ही ‘मिशन- 50 प्लस’ का नाम दे रखा है, लेकिन अभी इस बात पर असमंजस ही बना हुआ है कि अभियान का नेतृत्व प्रो. प्रेम कुमार धूमल करेंगे या जेपी नड्डा ?

Advertisement

प्रदेश में बीजेपी कोर ग्रुप में कुल 11 सदस्य हैं, जिनमें से नौ सदस्य बैठक में मौजूद रहे। सांसद अनुराग ठाकुर और विपिन परमार अनुपस्थित रहे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी श्रीकांत शर्मा भी बैठक में नहीं पहुंच पाए। अकसर बैठकों से दूर रहने वाले शांता कुमार की मौजूदगी ने बैठक की गरिमा को और बढ़ा दिया। नेताओं के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया और खूब नारेबाजी की।

सूत्रों के अनुसार बंद कमरे में हुई इस बैठक में बार- बार दोहराया गया कि चुनाव में सभी नेतागण एकजुटता का परिचय दें। पार्टी अनुशासन सख्ती से लागू किया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एकजुटता के बखूबी प्रदर्शन भी किया।

प्रदेश महामंत्री राजीव बिंदल ने बाद में मीडिया से ब्रीफिंग करते हुए कहा कि बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति सहित अन्य विभिन्न मुद्दों पर विचार मंथन किया गया। संकल्प लिया गया कि मिशन- 50 प्लस के लिये सभी एकजुट होकर कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार से संलिप्त है और जनविरोधी नीतियां अपनाए हुए है। जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है, जबकि सरकार अपने में ही मस्त है।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि मिशन- 50 प्लस का नेतृत्व हाईकमान ही तय करेगा। फिलहाल इस पर कोई चर्चा नहीं हुई है। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सती ने बताया कि निकट भविष्य में प्रधानमंत्री की रैली को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। इससे पूर्व 11 दिसंबर को  शिमला संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के दौरा होगा, जिसमें बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक, पन्ना प्रमुख और मंडलाध्य्क्ष भी भाग लेंगे।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement