Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
हिमाचल में कांग्रेस चारों खाने चित्त, भाजपा का क्लीन स्वीप - Himnewspost

Advertising

Categories: राजनीति

हिमाचल में कांग्रेस चारों खाने चित्त, भाजपा का क्लीन स्वीप

शिमला। संसदीय चुनाव में मोदी लहर के बीच हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस चारों खाने चित हो गई। भाजपा ने कांग्रेस के सत्ता में रहते हुए प्रदेश की सभी चारों सीटें जीत कर सबको आश्चर्यचकित कर दिया। जीत इतनी जबरदस्त थी कि भाजपा प्रत्याशियों को सभी सीटों पर 50 से 57 प्रतिशत तक वोट मिले।  यही नहीं सुजानपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भी कांग्रेस को पराजय का सामना करना पड़ा। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को इस चुनाव में दोहरा झटका लगा। एक तो उनकी धर्मपत्नी प्रतिभा सिंह मंडी सीट पर चुनाव हार गईं, वहीं उनके अपने शिमला ग्रामीण चुनाव क्षेत्र से भी भाजपा को लीड चली गई। हिमाचल के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि डेढ़ साल की राज्य सरकार को नजरअंदाज करते हुए लोगों ने वोट दिया।

कांगड़ा में भाजपा प्रत्याशी शांता कुमार ने कांग्रेस के चंद्र कुमार को सबसे ज्यादा 1,70, 072 वोटों से हराया। शांता कुमार को 4,56,163 और चंद्र कुमार को 2,86,091 मत मिले। आम आदमी पार्टी के राजन सुशांत को मात्र 24430 वोटों से संतोष करना पड़ा। अन्य प्रत्याशियों में बसपा के लाल हसन को 5949, निर्दलीय भूपेंद्र मेहरा को 5585, प्रेम चंद्र को 4106, अतुल ठाकुर 1133, धनी राम 1085, शिवसेना के आरती सोनी को 3757, एचएसपी के बालदेव राज को 997, सपा के प्रवेश यादव को 808 और बीएमपी के रमन कुमार को 637 वोट मिले।

शिमला सीट पर भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र कश्यप ने कांग्रेस के मोहन लाल ब्राक्टा को 84,187 वोटों से शिकस्त दी। कश्यप को 3,85,973 और ब्राक्टा को 3,01,786 वोट मिले। अन्य प्रत्याशियों में आप के सुभाष चंद्र को 14,233, माकपा के जगत राम को 11,434, बसपा के जीएस कोली को 5,985, सपा के एस सिंह को 4,385 और निर्दलीय वीरेंद्र कश्यप को 6,173 मत मिले।

मंडी सीट पर भाजपा के नए चेहरे रामस्वरूप शर्मा ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को अप्रत्याशित रूप से 39, 856 मतों से पछाड़ दिया। प्रतिभा सिंह को 3,22,968 और राम स्वरूप शर्मा को 3,62,824 वोट मिले। अन्य प्रत्याशियों में माकपा के कौशल भारद्वाज को 13,965, आप के जयचंद्र ठाकुर को 9,395, बसपा के लाला राम को 5,167, निर्दलीय सुभाष मोहन को 1,928, बाग चंद को 1,868, सपा के पुनीचंद को 923 और बीएमपी के देवेंद्र देव को 901 मत प्राप्त हुए।

इसी प्रकार हमीरपुर सीट पर भाजपा के अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस के राजेंद्र राणा को 97,403 वोटों से हराया। अनुराग को 4,48,035 और राजेंद्र राणा को 3,49,632 वोट मिले। अन्य प्रत्याशियों में आप की कमल कांत बत्रा को 15,329, बसपा के राकेश को 5,827, निर्दलीय राजेंद्र सिंह राणा को 3,687, सपा की उर्मिला शर्मा को 2,328, निर्दलीय देवराज भारद्वाज को 1,692, शिवसेना को शिव दत्त को 952, निर्दलीय अमीन चंद को 647 और ए कुमार को 603 वोट मिले। सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में भाजपा के नरेंद्र ठाकुर उर्फ गुड्डू ने कांग्रेस प्रत्याशी एवं राजेंद्र राणा की पत्नी अनिता राणा को 538 मतों से हरा दिया। पिछले विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीते राजेंद्र राणा ने कांग्रेस की टिकट पर संसदीय चुनाव लड़ने के लिए विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था। उप चुनाव में कांग्रेस ने उनकी पत्नी अनिता राणा को मैदान में उतारा था।

भाजपा को कांगड़ा संसदीय सीट पर 57.21 प्रतिशत,  मंडी में 50 प्रतिशत, हमीरपुर में 53.88 प्रतिशत और शिमला संसदीय सीट पर 52.30 प्रतिशत वोट मिले।

एच. आनंद शर्मा

H. Anand Sharma is active in journalism since 1988. During this period he worked in AIR Shimla, daily Punjab Kesari, Dainik Divya Himachal, daily Amar Ujala and a fortnightly magazine Janpaksh mail in various positions in field and desk. Since September 2011, he is operating himnewspost.com a news portal from Shimla (HP).

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

7 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement