Advertising

Categories: राजनीति

भाजपा के 45 योद्धाओं की पहली सूची जारी

शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने 45 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर इस मामले में मुख्य प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस से बढ़त ले ली है।

Advertisement
इससे पूर्व माकपा ने भी अपने 17 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेसी ने भी अपने उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर लिया है। मात्र कुछ औपचारिकताएं शेष हैं। दिल्ली में शुक्रवार को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती की अध्यक्षता में हुई प्रदेश भाजपा चुनाव समिति की बैठक में 45 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची तैयार कर उसे संसदीय बोर्ड को अंतिम मुहर के लिए भेजा गया था। देर रात करीब 10.30 बजे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन गडकरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सूची को स्वीकृति प्रदान कर दी गई।
हमीरपुर जिले की पांचों सीटों पर उम्मीदवार तय कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल हमीरपुर से ही चुनाव लड़ेंगे। ज्वालामुखी से चुनाव लडऩे के लिए अड़े आईपीएच मंत्री रविंद्र सिंह रवि और खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री रमेश धवाला के नाम पर अभी तक सहमति नहीं बन पाई है। पार्टी ने नूरपुर से सहयोगी विधायक राकेश पठानिया का टिकट काट दिया है। वहां से इस बार रणवीर सिंह निक्का को मैदान में उतारा गया है। इसके अलावा नालागढ़ से भी सैणी परिवार को टिकट नहीं मिली है। वहां से पार्टी ने केएल ठाकुर को प्रत्याशी बनाया है। चंबा के भटियात से जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह को टिकट न देकर पिछली बार निर्दलीय चुनाव लड़े विक्रम जरियाल को मैदान में उतारा गया है। इसी प्रकार चुराह में पूर्व मंत्री मोहन लाल की जगह इस बार हंसराज को टिकट दिया गया है।
उधर, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डा. राजीव बिंदल को नाहन हलके से प्रत्याशी घोषित किया गया है, जबकि गगरेट से विधायक चुने गए बलवीर चौधरी को इस बार चिंतपूर्णी से उतारा गया है।
भाजपा उम्मीदवारों की जारी सूची के अनुसार जिला चंबा में चुराह से हंसराज को, चंबा से बीके चौहान को, डलहौजी से रेणु चड्ढा तथा भटियात से विक्रम जरियाल, जिला कांगड़ा में नूरपुर से रणवीर सिंह निक्का, जसवां-परागपुर से विक्रम ठाकुर, सुलह से, विपिन परमार, नगरोटा बगवां से मंगल चौधरी, शाहपुर से सरवीण चौधरी, धर्मशाला से किशन कपूर तथा पालमपुर से प्रवीण शर्मा, जिला लाहुल-स्पीति में लाहुल-स्पीति (अजजा) से रामलाल मार्कंडेय, जिला कुल्लू में मनाली से गोविंद ठाकुर, बंजार से खीमीराम शर्मा तथा आनी (अजा) से किशोरी लाल, जिला मंडी में सिराज से जयराम ठाकुर, द्रंग से जवाहर ठाकुर,जोगिंद्रनगर से गुलाब सिंह ठाकुर, धर्मपुर से महेंद्र सिंह ठाकुर, मंडी से दुर्गा दत्त ठाकुर तथा बल्ह (अजा) से इंद्र सिंह गांधी, जिला हमीरपुर में भोरंज (अजा) से ईश्वर दास धीमान, सुजानपुर से उर्मिल ठाकुर, हमीरपुर से प्रेम कुमार धूमल, बड़सर से बलदेव शर्मा तथा नादौन से विजय अग्निहोत्री, जिला ऊना में चिंतपूर्णी (अजा) से बलवीर चौधरी, ऊना से सतपाल सिंह सत्ती तथा कुटलैहड़ से वीरेंद्र कंवर, जिला बिलासपुर में झंडूत्ता (अजा) से रिखी राम कौंडल तथा नयना देवीजी से रणधीर शर्मा, जिला सोलन में अर्की से गोविंद शर्मा, नालागढ़ से केएल ठाकुर, दून से विनोद चंदेल तथा कसौली (अजा) से राजीव सहजल, जिला सिरमौर में पच्छाद (अजा) से सुरेश कश्यप, नाहन से राजीव बिंदल, रेणुका जी (अजा) से हृदया राम, पांवटा-साहिब से सुखराम चौधरी तथा शिलाई से बलदेव तोमर, जिला शिमला में ठियोग से राकेश वर्मा, कसुम्पटी से प्रेम ठाकुर, शिमला से सुरेश भारद्वाज, जुब्बल कोटखाई से नरेंद्र बरागटा और रामपुर (अजा) से प्रेम सिंह दरैक को मैदान में उतारा गया है।
भरमौर, इंदौरा, फतेहपुर, ज्वाली, देहरा, ज्वालामुखी, जयसिंहपुर (अजा), कांगड़ा, बैजनाथ (अजा), कुल्लू, करसोग (अजा), सुंदरनगर, नाचन (अजा), सरकाघाट, गगरेट, हरोली, घुमारवीं, बिलासपुर, सोलन (अजा), चौपाल, शिमला ग्रामीण, रोहडू (अजा) और किन्नौर (अजजा) विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के नाम तय करने में कुछ पेंच फंसे हुए हैं, लेकिन सूत्रों का कहना है कि इनका फैसला भी शीघ्र हो जाएगा।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement