Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
बद्दी। वीरभद्र सरकार का एक वर्ष पूरा होने पर हमीरपुर में होने वाली विशाल रैली के लिए दून विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों में भारी उत्साह है। कांग्रेस की सोलन जिला इकाई के महासचिव ईश्वर सिंह ठाकुर के अनुसार इस रैली में भाग लेने के लिए दून से हजारों कार्यकर्ता जाएंगे। रैली की तैयारियों के लिए दून ब्लाक कांग्रेस कमेटी की एक बैठक किशनपुरा पंचायत में वरिष्ठ उपप्रधान लायक राम चौधरी की अध्यक्षता में हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष राहुल ठाकुर और दून के प्रभारी असीम शर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक में लोकसभा चुनावों को लेकर जहां विस्तार से मंथन किया गया और जनवरी माह में हमीरपुर में होने वाली रैली को लेकर रणनीति भी तैयार की गई।
जिलाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर और महासचिव ईश्वर सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि आज किन्ही कारणों से दून के विधायक हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन भाजपाई दून में विकास न होने का जो राग अलाप रहे हैं, वह निराधार है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता तो मुख्यमंत्री दून में पहले ही वर्ष करोड़ों के विकास कार्य नहीं करते। कार्यकर्ताओं को भाजपा के इस दुष्प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का एक वर्ष उपलब्धियों भरा रहा है। इसी उपलक्ष में हमीरपुर में जो विशाल रैली हो रही है, उसमें दून से हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। दून मंडल प्रभारी एडवोकेट असीम शर्मा ने कार्यकर्ताओं को एकजुटता की घुट्टी पिलाते हुए कहा कि हमें आपसी मतभेद भुलाकर लोकसभा प्रत्याशी की जीत के लिए कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि हमें इस बात की खुशी है कि दून के कार्यकर्ता एकजुट हैं और यहां के कार्यकर्ताओं में हमीरपुर रैली में भाग लेने के लिए भारी उत्साह है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मदन चौधरी व पूर्व सीपीएस लज्जाराम ने कार्यकर्ताओं को केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया ताकि लोकसभा चुनाव और ज्यादा मार्जिन से लीड ली जा सके। वरिष्ठ कांग्रेस नेता लायक राम चौधरी ने कहा कि शीघ्र की पूरा मंडल गांव गांव जाकर दौरा कर लोगों को हमीरपुर रैली में भाग लेने के लिए प्रेरित करेगा।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राहुल ठाकुर, पूर्व सीपीएस चौधरी लज्जाराम, दून के प्रभारी एडवोकेट असीम शर्मा, नप अध्यक्ष मदन चौधरी, ईश्वर सिंह ठाकुर, रामआसरा, संजीव कुमार, उपाध्यक्ष लायक राम चौधरी, बंतराम सैणी, सोहन लाल, गुरमेल, गुरचरण, ललित, जीतराम, रामनाथ, सुभाष ठाकुर, गुरप्रीत सिंह, जवाहर चंदेल, रोशन लाल, मदन लाल ठाणा, रामेश्वर दास, इंद्रराम, दिलीप चंद, अमर सिंह ठाकुर, पोलूराम व संजीव सहित कई कार्यकर्ता व नेता उपस्थित थे।