Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
मुंबई। आलिया भट्ट तेजी से आगे बढ़ती जा रही हैं। वे स्टार भी हैं और अच्छी एक्ट्रेस भी। इसलिए सभी तरह की फिल्में उन्हें ऑफर हो रही हैं। ‘लंचबॉक्स’ जैसी फिल्म बनाकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरने वाले निर्देशक रितेश बत्रा अब आलिया भट्ट को लेकर अपनी अगली फिल्म प्लान कर रहे हैं। यह एक लव स्टोरी होगी।
रितेश बत्रा को बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में से एक माना जाता है। उनके साथ करियर में इतनी जल्दी काम करना आलिया के करियर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण बात है। देखना है आलिया इस मौके का कितना लाभ उठा पाती हैं।