Advertising

Categories: राजनीति

उत्तराखंड, बिहार के बाद यूपी, राजस्थान में भी झटका

नई दिल्ली। उत्तराखंड और बिहार के बाद उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में भी लोकसभा और विधानसभा के लिए हुए उपचुनावों में

Advertisement
करारा झटका लगा है। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू अब पूरे देश में ही उतार पर आ गया है। लोकसभा की तीन और विधानसभा की 33 सीटों पर 13 सितंबर को हुए उपचुनाव के नतीजे भाजपा के लिए करारा झटका साबित हुए हैं। लोकसभा चुनावों के दौरान उत्तर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में मात्र चार महीने पहले छाई हुई पार्टी अपनी जीती हुई 24 में से 13 सीटें हार गई है। नौ राज्यों में जिन 32 विधानसभा सीटों के नतीजे मंगलवार को आए हैं उनमें से भाजपा ने 12, कांग्रेस ने 7 और समाजवादी पार्टी ने 8 सीटें जीती हैं। त्रृणमूल कांग्रेस, टीडीपी, एआईयूडीएफ़ और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) को एक एक सीट मिली है। सिक्किम में एक सीट निर्दलीय ने जीती है।

लोकसभा चुनाव में उत्‍तर प्रदेश में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी। वहां जिन 11 सीटों पर उपचुनाव हुए थे उनमें भाजपा को मात्र तीन सीटों पर जीत हासिल हुई है, जबकि समाजवादी पार्टी के खाते में आठ सीटें गई हैं। यहां तक कि प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी के तहत पड़ने वाली लोहनिया विधानसभा सीट पर भी सपा का कब्जा हो गया है।

लखनऊ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने इस करारी हार पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा, “यदि उत्तर प्रदेश की जनता को समाजवादी पार्टी की खराब क़ानून व्यवस्था और अराजकता पसंद है तो जनता का आदेश सर-माथे पर। इन परिणामों की हम समीक्षा करेंगे।”

वहीं समाजवादी पार्टी के प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी का कहना था कि यह मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की विकास और धर्म निरपेक्ष नीतियों की जीत है। उन्होंने कहा कि “जनता ने चार महीने में ही नरेंद्र मोदी और भाजपा को नकार दिया है।”

उधर, राजस्‍थान में भी भाजपा का प्रदर्शन काफी खराब रहा है। वहां कांग्रेस ने चार में से तीन सीटें भाजपा से छीन ली हैं। भाजपा को केवल एक सीट से संतोष करना पड़ा। पिछले साल दिसंबर के विधानसभा चुनाव में 200 में से 163 सीटों और मई में हुए लोकसभा चुनाव में सभी 25 सीटों पर अप्रत्याशित जीत हासिल करने वाली भाजपा के लिए यह नतीजे बहुत निराशाजनक हैं।

गुजरात राज्य की नौ सीटों में से छह सीटें भाजपा को और तीन सीटें कांग्रेस को मिली हैं। कांग्रेस को जिन सीटों पर जीत मिली है वो पहले भाजपा के पास थीं। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा ने एक-एक सीट जीती है। बंगाल में भाजपा को मिली सफलता ज़रूर उसकी उपलब्धी मानी जाएगी। आंध्र में टीडीपी ने एक, असम में एआईयूडीएफ़, कांग्रेस और भाजपा ने एक -एक और त्रिपुरा में सीपीएम ने एक सीट जीती है।

विश्लेषकों का मानना है कि लोक लुभावन वादों के सहारे सत्ता में आई मोदी सरकार पर से सौ दिनों में ही जनता का मोह भंग होने लगा है। भाजपा ने संसदीय चुनाव के दौरान रोजगार, महंगाई, ब्लैक मनी, भ्रष्टाचार आदि पर जो भी वादे किए थे उनमें से किसी पर भी जमीनी स्तर पर कुछ नहीं हुआ है। यह चुनाव परिणाम मोदी सरकार को अपनी नीतियों में सुधार के लिए अच्छा सबक साबित हो सकते हैं।

एच. आनंद शर्मा

H. Anand Sharma is active in journalism since 1988. During this period he worked in AIR Shimla, daily Punjab Kesari, Dainik Divya Himachal, daily Amar Ujala and a fortnightly magazine Janpaksh mail in various positions in field and desk. Since September 2011, he is operating himnewspost.com a news portal from Shimla (HP).

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

7 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement