Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
संसदीय चुनाव के लिए हिमाचल में 'आप' की कसरत - Himnewspost

Advertising

संसदीय चुनाव के लिए हिमाचल में ‘आप’ की कसरत

शिमला। दिल्ली में शानदार प्रदर्शन के बाद हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी (आप) की गतिविधियां शुरू हो गई है। अरविंद केजरीवाल वीरवार को जिस समय दिल्ली में मुख्यमंत्री के रूप में सदन का विश्वासमत हासिल कर रहे थे, ठीक उसी समय ‘आप’ के कार्यकर्ता शिमला में मालरोड और रिज मैदान पर पूरे जोश से सदस्यता अभियान चला रहे थे। आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव में हिमाचल में पूरे दमखम के साथ हाथ आजमाने की तैयारी में है।           

हिमाचल प्रदेश में पिछले दो दिनों में ही आम आदमी पार्टी के जहां 3900 सदस्य ऑनलाइन जुड़ गए हैं, वहीं करीब 2000 हजार लोगों ने फार्म भरकर सदस्यता ग्रहण की है। वीरवार को दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को बहुमत मिलने का असर शिमला में भी दिखा। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ अन्य लोगों ने भी रिज मैदान पर जश्न मनाकर खुशी जाहिर की।

पार्टी कार्यकर्ता सुमन कदम, कनिका बंकर और सुनील जेतली ने बताया कि कसुम्पटी में पार्टी का कार्यालय खोल दिया गया है। पार्टी का सदस्य बनने के लिए 11 रुपये खर्च लिए जा रहे हैं। दस रुपये के पोस्टल आर्डर पर सदस्या दी जा रही है। एक रुपया डाक विभाग का कमीशन है। उन्होंने बताया कि पोस्टल आर्डर पार्टी स्वयं दे रही है। इसके एवज में लोगों से 11 रुपये लिए जा रहे हैं।

आम आदमी पार्टी के राज्य समन्वयक डॉ. रणवीर सिंह नेगी का कहना है कि लोकसभा चुनाव के लिए चारों सीटों पर प्रत्याशी खड़े किए जा सकते हैं तथा इस पर अंतिम फैसला शीघ्र ही होगा। फिलहाल प्रदेश में हर जिले में कार्यकर्ता आम लोगों को पार्टी से जोड़ रहे हैं।

उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता कुमार विश्वास और मंत्री मनीष सिसोदिया फरवरी माह में हिमाचल आएंगे और पार्टी की राज्य कार्यकारिणी का गठन करेंगे।

एच. आनंद शर्मा

H. Anand Sharma is active in journalism since 1988. During this period he worked in AIR Shimla, daily Punjab Kesari, Dainik Divya Himachal, daily Amar Ujala and a fortnightly magazine Janpaksh mail in various positions in field and desk. Since September 2011, he is operating himnewspost.com a news portal from Shimla (HP).

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement