Advertising

Categories: राजनीति

भगवा लहर के बीच ‘आप’ का कमाल, कांग्रेस बेहाल

नई दिल्ली। देश के चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है। मध्य प्रदेश और राजस्थान में उसे

Advertisement
दो तिहाई से ज़्यादा सीटें मिली हैं, जबकि छत्तीसगढ़ और दिल्ली में भी वह सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) ने तमाम एग्जिट पोल को गलत साबित करते हुए कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर दिया। अरविंद केजरीवाल की यह पार्टी यहां दूसरी बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा ने सभी राज्यों में कुल 589 सीटों में से 400 से अधिक सीटों पर जीत हासिल की है। यह लोकसभा चुनावों के लिए देश की जनता का स्पष्ट संकेत है। भाजपा को सबसे बड़ी जीत राजस्थान में हासिल हुई है, जहां 200 सदस्यों वाली विधानसभा में वसुंधरा राजे की अगुवाई में उसे 162 सीटों पर जीत मिली है। वहां निवर्तमान मुख्यमंत्री कांग्रेस के अशोक गहलोत ने हार स्वीकार करते हुए राज्यपाल मारग्रेट अल्वा को इस्तीफा सौंप दिया है। गहलोत सरकार के कई मंत्री भी चुनाव हार गए।

मध्य प्रदेश में भी भाजपा ने पिछली बार के मुकाबले ज़्यादा बेहतर प्रदर्शन किया है। ऐसा तब है जबकि भाजपा पिछले 10 साल से वहां सत्ता में है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुदनी और विदिशा सीट से जीत हासिल की है। वे तीसरी बार मुख्यमंत्री पद संभालने जा रहे हैं। हालांकि शिवराज सरकार के भी कई मंत्री चुनाव हारे हैं, जिनमें अनूप मिश्रा, अजय विश्नोई, बिजेंद्र प्रताप सिंह और करण सिंह वर्मा शामिल हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विधानसभा चुनावों में पार्टी की हार स्वीकार की है। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस को खुद के भीतर झांक कर देखने की ज़रूरत है। उन्होंने कहा, “ज़ाहिर है लोग हम से खुश नहीं थे वर्ना नतीजे ऐसे नहीं होते।” सोनिया ने कहा कि कांग्रेस की तरफ से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला उचित समय पर किया जाएगा। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि उनकी कांग्रेस पार्टी को आम आदमी पार्टी से सीखने की जरूरत है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने पहले ही चुनाव में सभी को चौंका दिया। आम आदमी पार्टी 27 सीटें जीत चुकी है और एक सीट पर आगे चल रही है। आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को 25,864 वोट से हराया। वहीं भाजपा को 31 सीटों पर जीत मिली है। भाजपा नेता और मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हर्षवर्धन 43,150 वोट से चुनाव जीते। कांग्रेस दिल्ली में तीसरे नंबर की पार्टी बनकर रह गई है। उसे सिर्फ़ आठ सीटों पर जीत मिली है।

लेकिन सब से दिलचस्प मुकाबला छत्तीसगढ़ में हुआ जहां रुझानों में लगातार बदलाव होते रहे। हालांकि भाजपा ने 45 सीटों पर जीत हासिल की है और चार सीटों पर वो आगे चल रही है। मुख्यमंत्री रमन सिंह ने राजनांदगांव सीट से अलका मुदलियार को 35,866 वोट से हराया कांग्रेस नेता चरणदास महंत ने कहा, “हम स्वीकार करते हैं कि छत्तीसगढ़ में हम हार गए हैं।”

मोदी लहर पर प्रश्नचिन्ह- इन चुनावों में सबसे ज़्यादा नज़र भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर रही है। कुछ विश्लेषकों का मानना है कि इन चुनावों में एक ‘मोदी लहर’ चल रही थी तो वहीं कुछ का कहना है कि ऐसा नहीं था, क्योंकि ऐसा होता तो दिल्ली और छत्तीसगढ़ में भाजपा का प्रदर्शन और बेहतर होता।

भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा, “हमारे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवारों की लोकप्रियता का हमें लाभ मिला है। इसके अतिरिक्त निश्चय ही हमें हमारे प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी का भी लाभ मिला है।”

एच. आनंद शर्मा

H. Anand Sharma is active in journalism since 1988. During this period he worked in AIR Shimla, daily Punjab Kesari, Dainik Divya Himachal, daily Amar Ujala and a fortnightly magazine Janpaksh mail in various positions in field and desk. Since September 2011, he is operating himnewspost.com a news portal from Shimla (HP).

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement