Advertising

हिमाचल प्रदेश

वीकेंड में शिमला, मनाली में उमड़ी पर्यटकों की भीड़

शिमला। प्रदेश के प्रमुख पर्यटक स्थल शिमला और मनाली में सप्ताहांत में पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार को सैलानियों की इतनी भीड़ पहुंची कि सारी पार्किंग पैक हो गईं और होटलों में 70 से 80 फीसदी तक आकुपेंसी दर्ज की गई। मैदानी क्षेत्रों में गर्मी की दस्तक देते ही पर्यटक कोरोना की परवाह किए बिना हिमाचल के पर्यटक स्थलों की ओर रुख करने लगे हैं।  

Advertisement

शिमला में समर टूरिस्ट सीजन के रफ्तार पकड़ने से शहर के पर्यटन कारोबारी खासे उत्साहित हैं। शुक्रवार से ही शिमला में सैलानियों की आवाजाही शुरू हो गई थी। शनिवार सुबह से पर्यटक वाहनों का शिमला पहुंचने का क्रम तेज हो गया और करीब दो बजे तक लिफ्ट पार्किंग पैक हो गई। इसके बाद संचालकों ने पार्किंग के एंट्री गेट पर पार्किंग फुल का बोर्ड लगाकर चेन लगा दी।

नगर निगम की मेट्रोपोल और पर्यटन विकास निगम की ट्रिपल एच पार्किंग भी पैक हो गई। इसके बाद सैलानियों ने होटल हॉलीडे होम से लेकर बैम्लोई तक सड़क किनारे गाड़ियां पार्क कर दीं, जिस कारण जाम की समस्या पेश आई।

कार्ट रोड को मालरोड से जोड़ने वाली पर्यटन विकास निगम की लिफ्ट के बाहर भी देर शाम तक सैलानियों की भारी भीड़ लगी रही। रिज मैदान और मालरोड पर सैलानियों का तांता लग गया। रिज मैदान पर सैलानियों ने हिमाचल दिवस समारोह में प्रस्तुत की गई सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी लुत्फ लिया।

Advertisement

शिमला के अलावा साथ लगते पर्यटन स्थलों मशोबरा, नालदेहरा, कुफरी और नारकंडा में भी सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ी। शिमला होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष प्रिंस कुकरेजा ने बताया कि समर टूरिस्ट सीजन की शुरुआत में ही वीकेंड पर सैलानियों की आवाजाही में बढ़ोतरी हुई है। आने वाले दिनों में सैलानियों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

अश्व पालक संघ कुफरी के अध्यक्ष संदीप वर्मा ने बताया कि पिछले दो हफ्तों से सैलानियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है, जिससे पर्यटन कारोबारी उत्साहित हैं। नारकंडा होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रांत श्याम ने बताया कि होटल और होम स्टे के कमरों की एडवांस बुकिंग चल रही है।

Advertisement

मनाली में भी पर्यटन को लगे पंख

सप्ताहांत में प्रमुख पर्यटक स्थल मनाली में भी पर्यटन कारोबार ने रफ्तार पकड़ ली। एक साथ तीन अवकाश होने से मनाली में सैलानियों की भीड़ उमड़ आई। मनाली के होटलों में आक्युपेंसी 70 प्रतिशत के पार हो गई है। अधिकतर बड़े होटलों में एडवांस बुकिंग चल रही है। मनाली के साथ-साथ लाहुल घाटी के कोकसर, सिस्सू, केलंग व जिस्पा के होटलों में भी रौनक छा गई है।

मनाली में शुक्रवार को ही अन्य राज्यों से 1100 पर्यटक वाहन पहुंच चुके थे, जबकि प्रदेश के विभिन्न जिलों से भी 500 से अधिक वाहनों ने दस्तक दी। शनिवार को यह आंकड़ा कहीं और बढ़ गया। अधिकतर होटलों में हिमाचली नाटी और डीजे की व्यवस्था की गई है।

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश ठाकुर व उपाध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि सप्ताहांत में एक साथ तीन अवकाश होने के चलते मनाली में रौनक दो गुना हुई है। पर्यटन निगम मनाली के डीजीएम बीएस आक्टा ने बताया कि निगम के सभी होटलों में कारोबार अच्छा चल रहा है। आने वाले समय में कारोबार और बढ़ेगा।

Advertisement
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement