Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
मुंबई। किसी खेल स्टार के जीवन पर बायोपिक बनाना अब बॉलीवुड में आम हो गया है। पिछले साल मिल्खा सिंह के जीवन पर बनी थी ‘भाग मिल्खा भाग’ जिसमें फरहान अख्तर ने अभिनय किया था। यह पिछले साल की सबसे प्रशंसित फिल्म थी। इसके पहले शाहरुख खान की ‘चक दे इंडिया’ भारतीय महिला हॉकी टीम के एक कोच के वास्तविक जीवन की कहानी पर आधारित थी। पानसिंह तोमर पर भी फिल्म बन चुकी है और अब प्रियंका चोपड़ा बॉक्सर मैरीकॉम की बायोपिक लेकर तैयार हैं। महेश भट्ट भी इस बहती गंगा में हाथ धोना चाहते हैं।
बैडमिंटन लिजेंड प्रकाश पादुकोण की बेटी होने के नाते और खुद भी एक बैडमिंटन प्लेयर बनने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में आई दीपिका पादुकोण को महेश भट्ट अपनी आनेवाली एक बायोपिक के लिए उपयुक्त मानते हैं। महेश भट्ट ओलंपिक कांस्य विजेता साइना नेहवाल पर बायोपिक बनाने की योजना बना रहे हैं। उनके मुताबिक बैडमिंटन प्लेयर की कहानी को स्क्रीन पर केवल दीपिका ही न्याय कर सकती हैं।
साइना भी खुश हैं और कहा कि मुझे लगता है दीपिका मेरे रोल के साथ न्याय करने में सक्षम हैं। मेरे जीवन के ऊपर अगर फिल्म बनती है तो यह मेरे लिए अत्यंत सम्मान की बात है। दीपिका ने कहा कि साइना एक युवा आइकन है और उन्होंने बहुत से लोगों को प्रेरित किया है, अगर मेरे पास प्रस्ताव आता है तो मैं इसे ज़रूर करना चाहूंगी।