शिमला। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को अपने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के एक दिवसीय
मुख्यमंत्री ने ओखरू में 34.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित जनिया-मंध्या उठाऊ पेयजल योजना का शुभारम्भ किया, जिससे क्षेत्र के 400 लोग लाभान्वित होंगे। उन्होंने ओखरू में ही 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित पशुपालन औषधालय भवन का भी लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, ओखरू में अतिरिक्त खंड की आधारशिला भी रखी, जिसके निर्माण पर 2 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
वीरभद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि घणाहट्टी तथा धामी के मध्य महाविद्यालय खोलने पर निर्णय के लिए कमेटी का गठन किया गया है और वह शीघ्र ही उचित स्थान पर महाविद्यालय निर्माण के लिए रिपोर्ट देगी। उन्होंने कोहबाग में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने लोक निर्माण विभाग को गलोग-चेइयां-क्यारटू सड़क को अपने अधीन लेने और ओखरू से नेहरा के लिए 6 माह के भीतर सड़क निर्माण के भी निर्देश दिए। उन्होंने नेहरा में नये प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन के निर्माण के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि धामी से ही प्रजामंडल आंदोलन तेजी से उभरा और क्षेत्र के लोगों का हिमाचल को अलग अस्तित्व दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा समृद्धि का द्वार है, जिसके लिए बच्चों को शिक्षित कर प्रदेश के विकास में उनकी भूमिका सुनिश्चित बनाई जा सके। उन्होंने कहा कि विकसित समाज के लिए संस्कृति, भाषा तथा रीति-रिवाजों का संरक्षण किया जाना चाहिए। पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा श्रीमती इंदिरा गांधी को याद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके प्रयास और कांग्रेस पार्टी के सुदृढ़ संगठन ने पहाड़ी राज्य को विशेष महत्व दिया और इनके कारण ही हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना और इसके पश्चात प्रदेश का अभूतपूर्व विकास हुआ। उन्होंने विश्वास जताया कि वर्तमान केन्द्र सरकार पहाड़ी राज्यों को पूर्व कांग्रेस सरकारों की भांति महत्व देगी। प्रदेश ने विकास के क्षेत्र में अनेक आयाम स्थापित किए हैं और हिमाचल देश का विकसित राज्य बनने की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी दो वर्षों में प्रदेश की सभी पंचायतों को सड़क सुविधा से जोड़ा जाएगा और अनेक स्वास्थ्य संस्थान स्थापित किए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि क्षेत्र के जलोग, सुन्नी व दाड़गी में आईटीआई आरम्भ की गई हैं। यह एक मात्र ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां तीन आईटीआई खोली गई हैं। इसके अतिरिक्त इस विधानसभा क्षेत्र में अनेक स्वास्थ्य केन्द्र भी खोले गए हैं।
इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने ओखरू में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के अतिरिक्त खंड की आधारशिला रखने के उपरांत जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता प्रदान कर रही है। राज्य में विशेषकर ग्रामीण एवं दूरदराज के क्षेत्रों में नये स्कूल आरम्भ एवं स्तरोन्नत किए जा रहे हैं। ओखरू स्कूल में खेल मैदान का विस्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने वर्तमान कार्यकाल के दौरान प्रदेश के दूरदराजी क्षेत्रों में लगभग 15 डिग्री कॉलेज और अनेक स्कूल आरम्भ किए हैं। इन स्कूलों को आरम्भ करने का उददेश्य विशेषकर लड़कियों को उनके घरों के निकट उच्च शिक्षा सुविधाएं प्रदान करना है।
जिला कांग्रेस समिति (ग्रामीण) के अध्यक्ष केहर सिंह खाची, शिमला ग्रामीण विकास सभा के अध्यक्ष रमेश पंत और शिमला ग्रामीण विकास सभा के संगठन सचिव तथा कोहबाग ग्राम पंचायत के उप प्रधान हेम सिंह ठाकुर ने भी इस अवसर पर जनसभा को सम्बोधित किया। उन्होंने वर्तमान कांग्रेस सरकार के कार्यकाल के दौरान क्षेत्र में हुए विकास कार्यों बारे भी जानकरी दी और उसका श्रेय मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को दिया। प्रधान ग्राम पंचायत हलोग (धामी) कला पंत और ग्राम पंचायत के अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस अवसर पर सम्मानित किया और क्षेत्र की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। उन्होंने मुख्यमंत्री का धामी में मिनि सचिवालय परिसर तथा हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग की संयुक्त भवन परिसर का शिलान्यास करने के लिए आभार प्रकट किया। प्रदेश कांग्रेस समिति के सचिव संजय अवस्थी, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के अध्यक्ष एवं पूर्व संसदीय सचिव टेक चंद डोगरा, खंड कांग्रेस समिति शिमला ग्रामीण की अध्यक्षा निर्मला शर्मा, उपायुक्त दिनेश मल्होत्रा, पुलिस अधीक्षक डी.डब्ल्यू नेगी, लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता एम.एस. ठाकुर, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के मुख्य अभियंता श्री के.सी. धीमान, सिंचाई एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता सुमन विक्रांत, शिक्षा विभाग के निदेशक, शशी भूषण शेखरी तथा जिला के अन्य अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More