Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
मुंबई। सनी लियोन की आगामी फिल्म ‘रागिनी एमएमएस 2’ का जम कर प्रचार चल रहा है। वैसे तो यह तभी से चर्चा में है जबसे बनना शुरू हुई है। इस फिल्म का एक गाना है ‘बेबी डॉल’, जिसमें हॉट एंड सेक्सी सनी लियोन एक पिंजरे में भी डांस करती नजर आएंगी।
फिल्म का एक मुखड़ा पिंजरे में फिल्माया गया है। छोटे पिंजरे में डांस करना आसान बात नहीं है, लेकिन सनी ने इसे न केवल आसानी से किया बल्कि वे सेक्सी भी लगी हैं।
सनी ने इस गाने की खूब रिहर्सल की। कई बार तो 6 घंटे तक लगातार वे रिहर्सल करती रहीं और किसी भी डांस स्टेप्स के साथ उन्होंने समझौता नहीं किया।
बेबी डॉल गाने को मुंबई में 12 फरवरी को इंफिनिटी मॉल (अंधेरी) में भव्यता के साथ लांच किया जाएगा। उपस्थित लोगों के सामने सन्नी ‘बेबी डॉल’ सांग पर परफॉर्म भी करेंगी।
रागिनी एमएमएस 2 में सनी बेहद हॉट नजर आ रही हैं और यू ट्यूब पर इसे तभी देखा जा सकता है जब आप 18 वर्ष से अधिक उम्र के हों। सनी लियोन को उम्मीद है कि रागिनी एमएमएस 2 के जरिये उनकी एक बड़ी हिट फिल्म की प्रतीक्षा समाप्त हो जाएगी।