Advertising

Categories: राजनीति

नव निर्वाचित महापौर-उपमहापौर ने शपथ ग्रहण की

Advertisement

शिमला नगर निगम के महापौर संजय चौहान और उपमहापौर टिकेंद्र पंवर शपथ ग्रहण करने के बाद माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य सीताराम येचुरी और भाजपा विधायक सुरेश चंदेल आदि के साथ।

शिमला। नगर निगम शिमला के नव निर्वाचित महापौर, उपमहापौर और पार्षदों ने मंगलवार को यहां टाऊनहाल में एक सादे एवं गरिमापूर्ण समारोह में शपथ ग्रहण की। शहरी आवास विभाग की निदेशक पूर्णिमा चौहान ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य सीताराम येचुरी और स्थानीय विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
उल्लेखनीय है कि इस नगर निगम में पहली बार महापौर और उपमहापौर पद के लिए सीधे मतदान से चुनाव हुए और सीपीआई(एम) ने सभी को हैरान करते हुए भारी बहुमत के साथ दोनों सीटों पर कब्जा किया। महापौर पद पर संजय चौहान और उपमहापौर पद पर टिकेंद्र सिंह पंवर ने जीत दर्ज की। कुल 25 वार्डों वाली इस नगर निगम में भाजपा के 12, कांग्रेस के 10 और सीपीआई (एम) के तीन पार्षद जीते।
माकपा के पोलित ब्यूरो सदस्य सीताराम येचुरी ने मीडिया से बातचीत करते हुए इस जीत के लिए शिमला की जनता का आभार व्यक्त किया और कहा, ”हिमाचल प्रदेश में कुछ माह बाद विधानसभा के चुनाव होने हैं। प्रदेश की जनता का मूड क्या है? इसका अंदाजा शिमला के मूड को देख कर लगाया जा सकता है।” उन्होंने कहा कि प्रदेश में यदि सशक्त विकल्प पेश किया जाए तो कांग्रेस और भाजपा दोनों को सत्ता की दौड़ से बाहर किया जा सकता है।
महापौर संजय चौहान नगर निगम में सभी को साथ लेकर विकास के पथ पर आगे बढ़ाया जाएगा। शहर की जनता की समस्याओं का समाधान उनके वार्ड स्तर पर ही करने का प्रयास किया जाएगा।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement