बद्दी। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बदनाम करने का षड्यंत्र रचने का आरोप लगाते हुए दून ब्लॉक युवा कांग्रेस ने सोमवार को बद्दी-साई मार्ग
युवा कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष ठाकुर ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भाजपा के लोग झूठे आरोपों के द्वारा मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे इसमें कामयाब नहीं होंगे, क्योंकि प्रदेश की जनता वास्तविकता को समझती है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और उनके पुत्र अनुराग ठाकुर के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की चल रही जांच से भाजपाई बौखला गये हैं और इसीलिए अनाप शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भष्टाचार की बात करने वाले बीजेपी नेताओं की पोल तो इसी से खुल गई जब उन्होंने भ्रष्टाचार के मामले में गत वर्ष बर्खास्त किए गये कर्नाटक के मुख्यमंत्री यदियुरप्पा को वापस ले लिया। सुभाष ठाकुर ने कहा कि भाजपाई समझते हैं कि वीरभद्र सिंह पर दोषारोपण कर उन्हें संसदीय चुनाव में लाभ मिलेगा, लेकिन वास्तव में यह षड्यंत्र उलटा भाजपा पर ही भारी पड़ेगा।
अन्य युवा नेताओं ने भी अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने अपने पिछले पांच साल के कार्यकाल में विकास के मामले में प्रदेश को पचास साल पीछे धकेल दिया है। प्रदेश की जनता आने वाले लोकसभा चुनावों में इसका जवाब देगी।
इस मौके पर दून युवा कांग्रेस के महासचिव राहुल ठाकुर और अन्य युवा नेता गुरचरण चन्नी, जसपाल, सुरजीत चौधरी, सुभाष चौधरी, सुशील चौधरी, गुरचरण, मोहनलाल, निर्मल सिंह दिप्पी, गुरनाम चौधरी, जोगिंद्र दासोमाजरा, राजेश चौधरी, बिट्टू मधाला, दलेल चौधरी, हैप्पी, पारस, गुरदेव चंदेल, भीम चौधरी, गौरव शर्मा, सुनील चंदेल आदि उपस्थित थे।