Advertising

अध्यापिकाओं ने क्यों किया सामुहिक मुंडन?

नई दिल्ली। मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार चुनावी वर्ष में अध्यापकों के उग्र आंदोलनों से सूझ रही है। प्रदेश के 2.88 लाख अस्थायी अध्यापक पिछले कई वर्षों से न्याय के लिए दर- दर भटक रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही। शनिवार को महिला अध्यापकों ने सामुहिक मुंडन की शुरुआत कर आंदोलन को और तेज करने दिया। ये अध्यापक शिक्षा विभाग में संविलियन और ‘समान काम समान वेतन’ की मांग कर रहे हैं।

Advertisement

आजाद अध्यापक संघ ने प्रदेश सरकार की वादा खिलाफी से नाराज होकर सामुहिक मुंडन का निर्णय लिया था, जिसकी शुरुआत संघ की अध्यक्ष शिल्पी शिवान सहित चार महिला अध्यापिकाओं ने मुंडन कराकर की। संगठन से जुड़े एक हजार अध्यापक- अध्यापिकाओं ने सिर मुंडाने की घोषणा की है। संघ ने गत 5 जनवरी से ओमकारेश्वर से अधिकार यात्रा शुरू की थी।

शिल्पी शिवान ने मीडिया को बताया, ‘‘ हम इन महिला शिक्षकों के केश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की पत्नी साधना सिंह को भेंट करना चाहते थे, लेकिन प्रशासन ने हमें मुख्यमंत्री निवास के पास जाने की अनुमति नहीं दी। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी मुख्य मांग है कि हमारी सेवाएं शिक्षा विभाग के अधीन की जाए और प्रदेश के अन्य नियमित कर्मचारियों के समान हमें सुविधाएं दी जाएं।

संघ के महासचिव केशव रघुवंशी ने कहा, “हम वर्षों से स्कूलों में सेवाएं दे रहे हैं, लेकिन हमें नहीं पता कि हम किस विभाग से संबंधित हैं। शिक्षा विभाग का कहना है कि हम स्थानीय निकायों के कर्मचारी हैं, जबकि स्थानीय निकाय का कहना है कि हम शिक्षा विभाग के कर्मचारी हैं।

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने हैं, जिस कारण वहां विधानसभा और लोकसभा चुनाव के लिए साथ-साथ तैयारियां चल रहा हैं। प्रदेश में कर्मचारियों, छोटे व्यापारियों, किसानों, मजदूरों के लगातार बढ़ते जा रहे आंदोलनों को शिवराज सिंह सरकार के लिए खतरे की घंटी माना जा रहा है।

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement