Advertising

दार्जीलिंग में किसने खोले 400 चीनी स्कूल?

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी ने केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए प्रश्न किया है कि दार्जीलिंग में पशुपति गेट बॉर्डर के पास 400 चीनी भाषा के स्कूल किसने  खोले हैं? केंद्र सरकार चीन से मिल कर पश्चिम बंगाल में आखिर कौन सा खेल खेल रही है ?

Advertisement
 

ममता बैनर्जी ने मंगलवार को यहां एक पत्रकार वार्ता में कहा कि बार्डर की सुरक्षा व्यवस्था राज्य सरकार के हाथ में नहीं होती है। वहां हर गतिविधियों पर केंद्र की नजर होती है। ऐसे में वहां चीनी भाषी स्कूल कैसे खुल गए? उन्होंने कहा कि भगवा ब्रिगेड देश में हर मदरसे पर नजर रखती है, लेकिन चीनी स्कूलों के बारे में यह भी मूक दर्शक बनी हुई है। उसे चाहिए कि वह जाए और इन स्कूलों को तोड़कर ध्वस्त करे। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि दार्जीलिंग में गोरखा जनमुक्ति मोरचा का भाजपा के साथ गठबंधन है। इसी कारण वहां से भाजपा का सांसद जीता है। इसलिए भाजपा वहां गोरखा जनमुक्ति मोर्चा को हिंसा करने से क्यों नहीं रोकती? यही नहीं उन्होंने केंद्र सरकार से पूछा कि जमाते इस्लामी के लोग बांग्लादेश बार्डर पार करके यहां कैसे आए? पश्चिम बंगाल में जमाते इस्लामी का कोई नामोनिशान नहीं है। फिर उनके लिए बार्डर किसने खोला? अब वे यहां जनता में दंगे भड़का रहे हैं, जो एक बड़ी साजिश है।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि, “पश्चिम बंगाल एक ऐसा राज्य है, जहां चीन, बांग्लादेश, भूटान की सीमायें लगती हैं।कुछ जगह पश्चिम बंगाल और चीन मात्र 1- 2 घण्टे की दूरी पर हैं। वहां चीन के साथ मिलकर कौन सा खेल खेला जा रहा है? कौन हैं ये खिलाड़ी? कहीं जनरल करियप्पा वाला किस्सा तो नहीं दोहराया जा रहा?”

एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement