Warning: substr_count(): Empty substring in /home2/himnefg6/public_html/wp-content/plugins/ads-for-wp/output/functions.php on line 1274
अमरीका में सदी का सबसे बड़ा सूखा - Himnewspost

Advertising

अमरीका में सदी का सबसे बड़ा सूखा

वाशिंग्टन। अमरीका इस सदी का सबसे भीषण सूखा झेल रहा है। अमरीकी मौसम विभाग नेशनल ओसियानिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (एनओएए) के अनुसार वर्ष 1956 के बाद से ये अब तक का सबसे बड़ा सूखा है। सोमवार को एनओएए ने कहा कि इस समय अमरीकी महाद्वीप का 55 प्रतिशत हिस्सा औसत से गंभीर सूखे की चपेट में है। इससे मक्के और सोयाबीन की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है और कई राज्यों के जंगलों में आग लगी हुई है। यह चिंता पहले ही जाहिर की जा चुकी है कि इस सूखे से दुनिया भर में अनाज की उपलब्धता पर विपरीत असर पड़ सकता है, क्योंकि अमरीका गेहूं, सोयाबीन और मक्के का दुनिया का सबसे बड़ा निर्यातक है।
पूरे देश में जून के महीने में पड़ी भीषण गर्मी ने सूखे के प्रभाव को और बढ़ा दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अमरीका का 80 प्रतिशत हिस्सा असामान्य रूप से सूखा है और सूखे का असर पश्चिमी, मैदानी हिस्सों और मध्यपश्चिमी हिस्से में फैल गया है। कई जगह जंगलों की आग की वजह से लोगों को विस्थापित करना पड़ा है।
कृषि अधिकारियों का अनुमान है कि 18 राज्यों में जहां मक्के का सबसे ज्यादा उत्पादन होता है, में 30 प्रतिशत फसल पिछले हफ्ते तक या तो खराब स्थिति में थी या बहुत खराब स्थिति में।
एनओएए की रिपोर्ट में कहा गया है, ”जमीन की ऊपरी सतह सूख गई है, फसलों और चरागाहों की इतनी खराब स्थिति पिछले 18 वर्षों में कभी नहीं दिखी।” अमरीका के कृषि विभाग के अनुसार 26 राज्यों की 1000 काउंटी यानी स्थानीय निकायों ने सूखे की वजह से आपदा घोषित कर दी है।

हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement