Advertising

पंजाब में मजदूरों को प्रोमोशन देने की तैयारी

चंडीगढ़। पंजाब के करीब 23 लाख मजदूरों के लिए अच्छी खबर है। पहली बार उनको भी वर्गीकृत करने के साथ उनके प्रोमोशन की व्यवस्था की जा रही है। मजदूरों को अकुशल से सेमी कुशल, सेमी कुशल से कुशल और कुशल से उच्च कुशल की कैटेगरी में पदोन्नत करने के लिए समय सीमा निर्धारित की जा रही है। इसके अलावा पहली बार इन कैटेगरियों की परिभाषा भी तैयार की गई है। पंजाब राज्य मजदूर कल्याण बोर्ड ने इसे स्वीकार कर लिया है। अब राज्य सरकार को इस बारे में अंतिम फैसला लेना है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार अब तक अकुशल मजदूर जिंदगी भर अकुशल ही माना जाता रहा है। बोर्ड द्वारा पारित प्रस्ताव के अनुसार अकुशल मजदूर 3 साल काम करने के बाद सेमी कुशल मजदूर और सेमी कुशल मजदूर 4 साल बाद कुशल मजदूर के वर्ग में आ जाएगा। डिप्लोमा होल्डर मजदूर 5 साल काम करने के बाद उच्च कुशल वर्ग में प्रवेश कर जाएंगे। अगर इन्हें अगले वर्ग में पहुंचाने के लिए किसी ट्रेनिंग की जरूरत होगी तो ट्रेनिंग के दौरान फैक्टरी मालिक को संबंधित मजदूरों को वेतन का 75 फीसदी हिस्सा देना होगा।
अकुशल मजदूर को कम के कम 5200 रुपये प्रति माह मूल वेतन देने का प्रस्ताव किया गया है। इन सभी वर्गों के वेतन में कम से कम 20 फीसदी का अंतर रखने की सिफारिश की गई है।
अभी तक महंगाई बढऩे पर मजदूरों को 6 रुपये प्रति प्वाइंट के हिसाब से मिल रहे हैं। नए प्रस्ताव में इसे 9 रुपये प्रति प्वाइंट करने की योजना है। पहली बार यह भी सिफारिश की गई है कि हर मजदूर को सालाना इन्क्रीमेंट कम से कम पचास रुपये जरूर मिलने चाहिए।
श्रम विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस बोर्ड में उद्योगपतियों और मजदूर संगठनों के तीन-तीन सदस्य हैं। सभी ने सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव तैयार किया है। यदि राज्य सरकार इसे लागू करती है तो इससे राज्य के 23 लाख मजदूरों को लाभ मिलेगा।
हिम न्यूज़पोस्ट.कॉम

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

12 months ago
Advertisement