नई दिल्ली। गूगल ने हिंदी में वाइस सर्च, ऐप्स, वीडियो और ब्लॉग्स में हिंदी में काम या सर्च करने के लिए
इंटरनेट उद्योग के कई साझेदारों के साथ सर्च इंजन गूगल ने हिंदी भाषा का इंटरनेट गठबंधन पेश किया है। इससे आप इंटरनेट पर हिंदी में आसानी से अपनी जरूरत की चीज को खोज सकते हैं। गूगल की योजना अन्य भारतीय भाषाओं में भी ऐसा ही गठबंधन बनाने की है।
इस तकनीक की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें वायस सर्च का विकल्प दिया गया है, जिसके जरिए आप जिस चीज का नाम लेते हैं वह खुद ही गूगल के सर्च बॉक्स में टाइप हो जाएगा और उसके बाद उसके सर्च नतीजे आपके सामने आ जाएंगे। उदाहरण के लिए आपको किसी भी कलाकार, पर्यटन स्थल, क्षेत्र या फिर किसी वस्तु के नाम को लेकर उससे जुड़ी जानकारी लेनी है तो आपको सिर्फ उसका नाम पुकाराना होगा। वेब इंजन में वह नाम खुद ही लिखा जाएगा। इस तरह आप हिंदी में टाइप करने की परेशानी से भी मुक्त हो जाएंगे।
सोमवार को सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस सेवा को लांच किया। उन्होंने कहा कि गूगल ने दावा किया है कि इस सेवा से तीन साल में 50 करोड़ लोगों को इंटरनेट तक पहुंचाया जा सकेगा।
अमेरिका से अधिक भारत में होंगे इंटरनेट यूजरः भारत में अभी करीब 20 करोड़ इंटरनेट यूजर हैं और हर माह मोबाइल के जरिए करीब 50 लाख नए यूजर बन रहे हैं। इस गति से अगले 12 माह में ही भारत इंटरनेट यूजर की संख्या के मामले में अमेरिका को पीछे छोड़ देगा।
देश में केवल 20 करोड़ लोगों को आती है अंग्रेजीः देश में केवल 20 करोड़ लोग ही अंग्रेजी में अपने को सहज महसूस करते हैं और इनमें से अधिकतर पहले से ही इंटरनेट पर हैं। ऐसे में नए बाजार को ध्यान में रखते हुए गूगल ने भारतीय भाषा इंटरनेट गठबंधन की शुरुआत की है ताकि उसे नए उपभोक्ता मिल सके।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More