नई दिल्ली। दुनिया की आबादी का बड़ा हिस्सा अब भी ग़ुलाम है। इनमें सबसे अधिक लोग भारत में रहते हैं। ग़ुलामी के ख़िलाफ़ काम
बढ़ी ग़ुलामों की संख्याः सर्वे में ग़ुलामी को आधुनिक मायनों से परिभाषित किया गया है न कि पारंपरिक परिभाषा में जहां सिर्फ उन्हीं लोगों को ग़ुलाम माना जाता था जो किसी की क़ैद में रहते थे। 2013 में इसी सर्वे में आई संख्या काफ़ी कम थी, लेकिन इस बार के सर्वे का तरीका बेहतर माना जा रहा है। इसमें यह संख्या काफ़ी बढ़ी है।
अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन के आँकड़ों के अनुसार ही तकरीबन दो करोड़ लोगों से ज़बरदस्ती मज़दूरी करवाई जा रही है। वाक फ्री संस्था के अनुसार दुनिया के 167 देशों में ये सर्वेक्षण किया गया और हर देश में ग़ुलामी से जुड़ी समस्याएं हैं। रिपोर्ट के अनुसार एशिया और अफ़्रीका में ग़ुलामी को खत्म करने की चुनौती सबसे बड़ी है।
यूरोप में स्थिति बेहतरः रिपोर्ट के मुताबिक ग़ुलामों की संख्या यूरोप में कम है। चीन में यह संख्या तीस लाख है। इस सूची में चौथे नंबर पर उज़बेकिस्तान और पांचवे नंबर पर रूस है। कहा जा रहा है कि रूस की अर्थव्यवस्था में निर्माण और कृषि के क्षेत्र आप्रवासी मज़दूरों पर ही टिके हुए हैं, जिनसे जबरन मज़दूरी करवाई जा रही है।
जनसंख्या के अनुपात के हिसाब से मौरिटानिया में सबसे अधिक गुलाम है. जहां जनसंख्या का चार प्रतिशत ग़ुलामी का जीवन जी रहा है। रिपोर्ट में अपील की गई है कि ग़ुलामी के खिलाफ़ अंतरराष्ट्रीय सहयोग किया जाए और सरकारें, व्यावसायिक घरानों पर जुर्माना लगाएं ताकि जबरन मज़दूरी को रोका जा सके। (बीबीसी न्यूज सर्विस से साभार)
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More