Advertising

‘किसानों को मुफ्त बिजली देंगे, कर्जा माफ करेंगे’

चंडीगढ़। पंजाब में चुनाव प्रचार के लिए खूंटा गाड़ चुके आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को किसानों के लिए घोषणापत्र जारी किया। बाघा पुराना में आयोजित किसान रैली को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि पंजाब में अकाली- भाजपा गठबंधन और कांग्रेस की कुनीतियों के कारण किसान लगातार आत्महत्याएं कर रहे हैं। बादल सरकार अपनी नाकामियों से यह कहते हुए पल्ला झाड़ रही है कि कृषि घाटे का सौदा हो गई है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि बादल सरकार ने पंजाब को दोनों हाथों से लूटा है। ‘आप’ की सरकार आने पर सुखबीर बादल , तोता सिंह और कैरों की संपत्ति जब्त कर उनमें स्कूल और अस्पताल बनाए जाएंगे। कर्ज में डूबे किसी भी किसान की कुर्की नहीं होने दी जाएगी। किसानों के कर्ज माफ किए जाएंगे। घोषणापत्र के मुख्य बिंदू निम्न प्रकार से हैं-

  • वर्ष 2018 तक सभी किसानों को कर्जमुक्त किया जाएगा।
  • किसानों को 12 घंटे मुफ्त बिजली दी जाएगी।
  • किसानों की फसल 24 घंटे में खरीदी जाएगी, 72 घंटों के भीतर भुगतान होगा।
  • किसान व मजदूर के घर बेटी होने पर 21 हजार रुपये शगुन दिया जाएगा।
  • फसल बर्बाद होने पर 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दिया जाएगा।
  • बुढ़ापा पेंशन की राशि 2 हजार रुपये की जाएगी।
  • 10 लाख परिवारों को बीपीएल में शामिल किया जाएगा।
  • कृषि मजदूरों को काम नहीं मिलने पर 10 हजार रुपये मासिक भत्ता मिलेगा।
  • 25 हज़ार नए डेयरी फॉर्म खोले जाएंगे।
  • चिटफंड कंपनियों द्वारा हड़पे गए किसानों के पैसे वापस दिलाए जाएंगे।
  • सभी का पांच लाख तक का इलाज मुफ्त किया जाएगा।
  • सतलज-यमुना लिंक के लिए ली गई किसानों की जमीन वापस होगी।
एचएनपी सर्विस

Recent Posts

पं नेहरू के प्रति मेरे मन में पूरा सम्मानः शांता कुमार

धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More

6 months ago

मणिकर्ण में आग लगने से दो मंजिला मकान जलकर राख

कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More

6 months ago

फासीवाद बनाम प्रगतिशील

फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More

6 months ago

वाईब्रेंट विलेज नमग्या पहुंचे राज्यपाल, स्थानीय संस्कृति एवं आतिथ्य की सराहना की

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More

8 months ago

दुग्ध उत्पादकों के लिए जुमलेबाज ही साबित हुई सुक्खू सरकार

रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More

11 months ago

खुलासाः मानव भारती विवि ने ही बनाई थीं हजारों फर्जी डिग्रियां

शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More

11 months ago
Advertisement