कोलकता। 27 दिसम्बर को कोलकता के ब्रिगेड परेड मैदान को मुट्ठियां
तृणमूली गिरोह के तीखे दमन का कुर्बानियां देकर सामना कर रहा अवाम इस रैली में शामिल हुआ था। गरीबों की भागीदारी जाहिर उजागर थी तो युवाओं का परवान सबसे मुखर था। इस विराट रैली की अध्यक्षता करते हुये पूर्व मुख्यमंत्री बुद्धदेब भट्टाचार्य ने कहा कि एक तरफ भाजपा जहर की भट्टी खोले हुए है, गरीब की दाल रोटी तक छीन रही है तो दूसरी तरफ ममता राज में राज्य दिवालिया हो गया है। भविष्य सिर्फ लाल झंडे के हाथों में सुरक्षित है। यह लड़ाई जीतनी ही होगी।
पोलिट ब्यूरो सदस्य बिमान बसु ने कहा कि चाय बागानों में मौत नाच रही है। किसान साहूकारों की लूट से परेशान हैं। सरकार बलात्कारियों की मदद करने में लगी है। ऐसी सरकार नहीं चाहिये। भाजपा व तृणमूल के खिलाफ संघर्षों की श्रृंखला छेड़नी होगी।
पोलिट ब्यूरो सदस्या बृंदा करात ने युवा बेटे की ह्त्या के बावजूद लालझंडा न छोड़ने वाली सालकू सोरेन का उदाहरण देते हुये ज्योति बसु का वाक्य दोहराया कि इतिहास जनता ही रचती है। आख़िरी इन्साफ भी वही करेगी।
पोलिट ब्यूरो सदस्य माणिक सरकार ने कहा कि देश को विकल्प चाहिए और ऐसा विकल्प बंगाल के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी रैली से आत्मतुष्ट होने की बजाय मजदूरों, किसानों, छात्रों के आन्दोलनों की श्रृंखला छेड़ी जानी चाहिए। पोलिट ब्यूरो सदस्य कोडियरी बालाकृष्णन ने कहा कि केरल की जनता की एकजुटता बंगाल के साथ है।
पोलिट ब्यूरो सदस्य मोहम्मद सलीम ने ममता और भाजपा दोनों को हराने का आह्वान करते हुए कहा कि गुंडों और ठगों को छोड़कर इस राज में कोई खुश नहीं है। किसान को अपनी फसल बचानी है तो हंसिए पर लगी जंग हटानी होगी, मजदूर को यदि रास्ता बनाना है तो हथौड़ा चलाना होगा।
प.बंगाल राज्य माकपा के सचिव डॉ सूर्यकांत मिश्र ने कहा कि हम ही किसानों के चेहरे की मुस्कान वापस ला सकते हैं। लाखों रोजगार अवसर पैदा कर सकते हैं। इसे मुमकिन बनाने के लिए जरूरी है कि सारे लोगों को बदलाव की मुहिम से जोड़ा जाए और एक क्रांतिकारी पार्टी का निर्माण किया जाए।
सीपीआई (एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने भाजपा को भाई भाई को लड़ाने वाली पार्टी बताया। उन्होंने मिर्ज़ा ग़ालिब, जिनका इस सभा के दिन ही जन्म दिन था, की कलकत्ता यात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि वे पूरे देश को कलकत्ते जैसा सहृदय भाईचारेपूर्ण देखना चाहते थे। मंहगाई और जनता पर दूसरे हमलों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि लाल झण्डे के अलावा देश को आगे बढ़ाने का काम कोई और नहीं कर सकता ।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More