वाशिंगटन। भारत की नई सरकार के लिए हो रहे लोकसभा चुनाव पर पूरे विश्व की नजरें लगी
दरअसल, टाइम मैगजीन सौ प्रभावशाली लोगों को चुनने के लिए ऑन लाइन वोटिंग करा रही है। समूचे विश्व के राजनीति, मीडिया सहित अन्य क्षेत्रों से जुड़े प्रसिद्ध लोगों को इसमें शामिल किया गया है, जिसमें शनिवार तक नरेंद्र मोदी, केटी पेरी सहित विश्व के अन्य दिग्गजों को पछाड़ कर अरविंद केजरीवाल पहले स्थान पर पहुंच गए। भाजपा के पीएम उम्मीदवार नरेंद्र मोदी इस सूची में 14 वें स्थान पर तो कांग्रेस के पीएम पद के दावेदार राहुल गांधी 66 वें स्थान पर हैं। अभी तक केजरीवाल को 60 हजार और नरेंद्र मोदी को 35000 से अधिक वोट मिल चुके हैं।
दूसरी तरफ वोटिंग प्रक्रिया में नापसंद किए गए लोगों की सूची में मोदी दूसरे स्थान पर हैं। वोट करने वाले कुल लोगों में करीब 62 फीसदी ने उन्हें नापसंद किया है। उनसे ज्यादा सिर्फ जस्टिन बीबीर को नापसंद किया गया है। यह वोटिंग प्रक्रिया 22 अप्रैल रात 12 बजे तक चलेगी, 23 अप्रैल को परिणाम घोषित किए जाएंगे और सौ प्रभावशाली लोगों की सूची जारी की जाएगी।
‘सीएनएन’ ने भारतीय चुनाव को ‘नेहरू-गांधी वंशज और धुर हिंदु राष्ट्रवादी’ के बीच की लड़ाई करार दिया है। इस संस्थान ने कांग्रेस और भाजपा के साथ ही आम आदमी पार्टी पर भी ध्यान केंद्रित किया है।
धर्मशाला। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री शांता कुमार ने कहा है कि पालमपुर नगर… Read More
कुल्लू। जिला कुल्लू के मणिकर्ण घाटी के गांव सरानाहुली में बुधवार रात को दो मंजिला… Read More
फासीवाद और प्रगतिशील दोनों विपरीत विचारधाराएं हैं। एक घोर संकीर्णवादी है तो दूसरी समाज में… Read More
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने आज वाइब्रेंट विलेज कार्यक्रम के तहत किन्नौर जिला के सीमावर्ती… Read More
रामपुर। कांग्रेस ने चुनाव के दौरान 80 व 100 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से… Read More
शिमला। मानव भारती निजी विश्वविद्यालय के नाम से जारी हुई फर्जी डिग्रियों में इसी विवि… Read More